जैश-ए-मोहम्मद ने ली शोपियां हमले की जिम्मेदारी

punjabkesari.in Friday, Jun 29, 2018 - 03:45 PM (IST)

श्रीनगर : आतंकवादी समूह जैश-ए-मोहम्मद ने शुक्रवार को शोपियां में सुरक्षा बल के गश्ती दल पर हमले की जिम्मेदारी ली है। हमले में दो सैनिक घायल हुए हैं। जैश-ए-मोहम्मद ने एक स्थानीय न्यूज एजेंसी से कहा कि उसके लड़ाकों ने सुरक्षा बलों पर हमला किया, जिसमें कई सैनिक घायल हुए हैं। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक शोपियां के अहगाम में आर्मी गुडविल स्कूल के समीप सुबह आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों के गश्ती दल पर स्वचालित हथियारों से गोलीबारी की। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने भी गोलियां चलायी, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी। बाद में आतंकवादी वहां से भाग निकले। मुठभेड़ में सेना के दो जवान घायल हुए हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News