''मैं खून से लिखकर दे सकता हूं, हुबली में नहीं जीतेंगे जगदीश शेट्टार'', प्रचार के दौरान बोले पूर्व सीएम येदियुरप्पा
punjabkesari.in Wednesday, Apr 26, 2023 - 05:38 PM (IST)

नेशनल डेस्कः कर्नाटक विधानसभा चुनाव में प्रचार अभियान ने जोर पकड़ लिया है। कांग्रेस-भाजपा-जेडीएस और क्षेत्रीय दलों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झौंक दी है। कर्नाटक में बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत कई बड़े नेताओं ने भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में जनसभाएं और रोड शो किए। उधर, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी कर्नाटक में लोगों के साथ ताल से ताल मिलाती नजर आईं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने व्यस्त चुनावी कार्यक्रम से विराम लिया और एक रेस्तरां में डोसा बनाने के कुछ गुर सीखे।
इस बीच कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के सीनियर नेता बीएस येदियुरप्पा ने बड़ा दावा किया। उन्होंने हुबली में कहा कि मैं खून से लिखित में दे सकता हूं कि कांग्रेस नेता जगदीश शेट्टार हुबली-धारवाड़ केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से चुनाव नहीं जीतेंगे। उन्होंने दावा किया कि शेट्टार को यहां से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ेगा।
#WATCH | "I will give it in writing with blood that Jagadish Shetter will not win from here," says BJP leader BS Yediyurappa in a meeting in Hubballi.
— ANI (@ANI) April 26, 2023
Congress leader Jagadish Shettar is contesting from Hubli-Dharwad Central Assembly constituency in Karnataka
(Video source:BJP) pic.twitter.com/mdfj3PgsxH
मंगलवार की रात हुबली में गोकुल राड के एक होटल में बीएस येदियुरप्पा ने लिंगायत समुदाय के सदस्यों के साथ बैठक की। इस दौरान येदियुरप्पा ने अपने पूर्व सहयोगी और अब प्रतिद्वंद्वी शेट्टार पर निशाना साधा। उन्होंने सभा को बताया कि लिंगायत समुदाय को जगदीश शेट्टार की असलियत समझाने के लिए यह बैठक बुलाई गई है।
येदियुरप्पा ने कहा कि भाजपा ने शेट्टार को मुख्यमंत्री, विपक्ष का नेता और यहां तक कि अध्यक्ष भी बनाया। येदियुरप्पा ने कहा कि जब बीबी शिवप्पा विपक्ष के नेता बनने पर अड़े थे, तब हम सभी ने शेट्टार का समर्थन किया था, लेकिन शेट्टार यह सब भूल गए हैं और अब भाजपा पर आरोप लगाते हुए कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।