एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाना एक तरह से सुरक्षाबलों का मनोबल गिराना

punjabkesari.in Friday, Mar 22, 2019 - 06:07 PM (IST)

कठुआ : केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा द्वारा एयर स्ट्राइक को लेकर उठाए गए सवालों की आलोचना की है। कठुआ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि देश, सुरक्षाबलों को लेकर इस तरह की बयानबाजी एक तरह से देश और सुरक्षाबलों के विरुद्ध है। यह पूरे देश के लिए शर्मनाक है और ऐसी विवादित बयानों को लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी को राष्ट्र से माफी मांगनी चाहिए। पूरे देश का सिर शर्म से झुक चुका है। कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी के निजी सहयोगी प्रिय मागदर्शक जो उनके संकल्प पत्र भी बना रहे हैं, उन्हें देश और विदेश में घूमा रहे हैं। लोगों से मिलवा रहे हैं।

उन्होंने कांग्रेस और उनकी सोच का पर्दाफाश किया है। उन्होंने कहा कि भारत के उस वीर सिपाही का अपमान किया गया है। जिसने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया है। उन्होंने रामगोपाल द्वारा भी दिए गए बयानों का विरोध करते हुए कहा कि इस तरह की बयानबाजी एक तरह से सुरक्षाबलों का मनोबल तोडऩे के समान है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से कहा कि उन्हें अपने प्रिय मागदर्शक के इस तरह के विवादित बयानों का खंडन करना चाहिए और पूरे देश व राष्ट्र से माफी मांगनी चाहिए। इससे पहले डॉ जितेंद्र सिंह ने ऊधमपुर संसदीय सीट से भाजपा की ओर से अपना नामांकन पत्र निर्वाचन अधिकारी रोहित खजूूरिया के कार्यालय में जमा करवाया। उनके साथ केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल भी मौजूद रहे। 
  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News