AC को बाय-बाय कहने का आ गया टाइम! इन राज्यों में अभी भी बारिश और ठंडी हवाओं का अलर्ट

punjabkesari.in Thursday, Oct 10, 2024 - 09:24 PM (IST)

नेशनल डेस्क : अक्टूबर शुरू होते ही देश के कुछ राज्यों में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। कुछ जगहों पर अभी भी दिन में गर्मी महसूस की जा रही है, जबकि कई स्थानों पर हल्की ठंडी हवाएं चलने लगी हैं। इस बीच, मौसम विभाग ने कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है।

बारिश का अलर्ट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 12 से 16 अक्टूबर के बीच केरल और तमिलनाडु में भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही महाराष्ट्र, कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, गुजरात और गोवा के कई इलाकों में अगले कुछ दिनों में बारिश का खतरा है। मौसम विभाग ने बताया है कि कर्नाटक-गोवा तटों से दूर पूर्व मध्य अरब सागर में एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जो उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें- रतन टाटा के निधन पर उनका Dog हुआ मायूस, सुबह से कुछ नहीं खा रहा

गंगानगर में सबसे अधिक तापमान

मौसम विभाग ने पिछले सप्ताह के तापमान के बारे में भी जानकारी दी है। 3 अक्टूबर को गंगानगर में देश के मैदानी इलाकों में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, 9 अक्टूबर को दिल्ली रिज में न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

राजस्थान में मौसम

राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण 6 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि हुई है। चूरू, बीकानेर, हनुमानगढ़, सीकर, नागौर और झुंझुनूं में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई। इसके चलते तापमान तीन डिग्री तक गिर गया है। हालांकि, यहां अगले तीन-चार दिन में मौसम साफ रहने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- ज्यादा संभोग करने से औरत की उम्र बढ़ती है या फिर मर्द की

उत्तर प्रदेश का मौसम

उत्तर प्रदेश में 10 अक्टूबर के बाद मौसम सूखा रहेगा, लेकिन कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। गोरखपुर, बस्ती, देवरिया, बलिया, सिद्धार्थनगर, अमरोहा, प्रयागराज, संभल और कानपुर में बारिश हो सकती है। इसके बाद तापमान में गिरावट आएगी और रात में हल्की ठंड बढ़ने की संभावना है।

दिल्ली का मौसम

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों और दिल्ली में अगले 10 दिनों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की संभावना नहीं है। दिल्ली में आसमान साफ रहेगा और हल्की हवा चलती रहेगी। दिन का तापमान 30 डिग्री के आसपास रह सकता है, जबकि रात में तापमान 20 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News