सबरीमाला मंदिर में ''मिल्मा घी'' की सप्लाई में गड़बड़ी का मामला: केरल हाईकोर्ट ने SIT का किया गठन

punjabkesari.in Thursday, Aug 06, 2026 - 02:21 PM (IST)

कोच्चि : प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर में श्रद्धालुओं को बांटे जाने वाले 'मिल्मा घी' की सप्लाई में कथित गड़बड़ियों और अनियमितताओं की जांच के लिए केरल उच्च न्यायालय ने एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया है। यह जांच टीम घी की आपूर्ति में मात्रा, लैब टेस्टिंग की प्रक्रिया और संभावित मिलावट के दावों की गहनता से पड़ताल करेगी।

जस्टिस राजा विजयराघवन V और KV जयकुमार वाली देवस्वोम बेंच ने राज्य सरकार की ओर से प्रस्तावित टीम को मंज़ूरी दे दी है। SP MJ सोजन SIT के प्रमुख होंगे जबकि विजिलेंस के डिप्टी SP CH हरि जांच अधिकारी के तौर पर काम करेंगे। टीम में चार इंस्पेक्टर भी शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें: Old Bridge Collapsed: उद्घाटन के 3 साल के भीतर ही ढह गया 105 मीटर लंबा पुल, दर्जनों गांवों का कटा संपर्क

इस बीच केरल सरकार ने घी की सप्लाई चेन की डिजिटल ट्रैकिंग और बैच-वाइज़ क्वालिटी टेस्टिंग समेत कई कड़े सुरक्षा उपाय लागू करने की घोषणा की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News