जैश के निशाने पर पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी? बर्धमान से गिरफ्तार आतंकवादी से होगी पूछताछ
punjabkesari.in Friday, Jul 31, 2026 - 02:28 PM (IST)
पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े आतंकवादी हामिद मंडल को बर्धमान से गिरफ्तार कर बड़ा खुलासा किया है। एसटीएफ के अनुसार आतंकी प्रदेश के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी पर हमले की प्लानिंग कर रहा था। पुलिस को शक है कि जैश का यह संदिग्ध आतंकवादी मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी पर हमले का प्लानिंग कर रहा था। इस बात का खुलासा उन दस्तावेज और मोबाइल से हुआ जो आतंकवादी के पास से रिकवर किए गए है।
पुलवामा हमले से क्या है आतंकवादी का कनेक्शन?
बंगाल पुलिस के सोर्स के अनुसार जैश-ए-मोहम्मद का आंतकवादी हामिद मंडल, सज्जाद भट्ट का करीबी है। सज्जाद भट्ट जम्मू-कश्मीर के पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड है। पश्चिम बंगाल के एसटीएफ ने आंतकी हामिद मंडल को गुरूवार को बर्धमान के रेनेसां टाउनशिप इलाके से एक फ्लैट से पकड़ा है। जिसके पास से दस्तावेज और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। जानकारी के अनुसार यह आतंकी इस इलाके में पिछले 2 से 3 महीने से रह रहा था। और आतंकी गतिविधियों का प्लानिंग कर रहा था।
पूरा नेटवर्क ढ़ूंढ़ रही है एसटीएफ
गिरफ्तार किए गए आतंकवादी हामिद मंडल से पूछताछ के लिए पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। आज एसटीएफ आतंकवादी को कोर्ट में पेश करेगी और रिमांड मांगेगी. एसटीएफ आतंकी प्लानिंग, नेटवर्क और पूरे मामले को खंगालने का प्रयास कर रही है। इस प्लानिंग के पीछे और कितने लोग हैं? और सपर्क डिटेल की जानकारी जुटाई जा रही है।
बीरभूम में मिला था भारी फिस्फोटक, क्या कोई कनेक्शन?
हाल ही में पश्चिम बंगाल के बीरभूम में भी पुलिस को आतंकी गतिविधि का भंडाफोड़ किया था। पुलिस ने बीरभूम जिले के नलहाटी इलाके में एक खाली पड़े घर में से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है। जानकारी के अनुसार, एक गुप्त सूचना के आधार कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके पर छापेमारी की थी और भारी मात्रा में अवैध विस्फोटक को जब्त किया है। पुलिस को विस्फोटकों में 800 KG से ज्यादा अमोनियम नाइट्रेट, 1,200 से ज्यादा जिलेटिन स्टिक, 105 डेटोनेटर और 36 डेटोनेटिंग फ्यूज कॉइल मिले हैं। बंगाल में इस कार्रवाई के बाद पश्चिम बंगाल पुलिस अलर्ट मोड पर है और अलग-अलग जगह छापेमारी कर रही है।
हाई अलर्ट पर बंगाल
पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए पश्चिम बंगाल में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। एसटीएफ और राज्य पुलिस मिलकर पूरे आतंकी नेटवर्क की जांच में जुटी हैं। जांच अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के बाद इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।
