क्या राहुल गांधी का नाम राउल विंची भी है: भाजपा

punjabkesari.in Monday, Apr 22, 2019 - 05:26 PM (IST)

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की नागरिकता को लेकर विवाद के बीच सोमवार को सवाल किया कि गांधी को साफ करना चाहिए कि क्या वह सांसद रहते हुए भी दूसरे देशों के नागरिक रहे हैं। भाजपा के प्रवक्ता जी वी एल नरसिंह राव ने कहा कि राहुल गांधी की नागरिकता के बारे में अमेठी के निर्वाचन अधिकारी के समक्ष एक मामला सामने लाया गया है।

 गांधी 2004 में सांसद बने थे, वर्ष 2005 में ब्रिटिश पंजीकरण कार्यालय द्वारा जारी एक कंपनी बैकऑप्स लिमिटेड के दस्तावेजों के अनुसार गांधी ब्रिटिश नागरिक थे। नरसिंह राव ने कहा कि एक सांसद रहते हुए राहुल गांधी कैसे ब्रिटिश नागरिक रह सकते हैं। यदि यह सच है तो उन्होंने 1955 के नागरिकता कानून का उल्लंघन किया है।

उन्होंने कहा कि कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय का एक सर्टिफिकेट भी चर्चाओं में है जिसमें राउल विंची नाम लिखा है। गांधी को बताना चाहिए कि क्या वह भारत में राहुल गांधी हैं और ब्रिटेन में राउल विंची। वह यह जानकारी भी दें कि क्या उनके पास अन्य देशों की भी नागरिकता है और क्या वह अलग- अलग देशों में अलग-अलग नामों का प्रयोग करते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

shukdev

Recommended News

Related News