जैश-ए-मुहम्मद कर रहा बड़ी प्लानिंग? RSS मुख्यालय समेत कई ठिकाने निशाने पर, बढ़ाई गई सुरक्षा
punjabkesari.in Friday, Jan 07, 2022 - 07:19 PM (IST)

नेशनल डेस्क: नागपुर स्थित राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के मुख्यालय सहित कई अन्य अहम ठिकाने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के निशाने पर हैं। इसके बाद नागपुर मुख्यालय और रेशमबाग स्थित हेडगेवार भवन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। नागपुर के पुलिस कमिश्नर ने इस बात की जानकारी दी है।
जैश के रडार पर संघ मुख्यालय
नागपुर के पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि नागपुर के कुछ महत्वपूर्ण स्थान आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्म्द के रडार पर हैं। उन्होंने बताया कि जैश ने नागपुर के संवेदनशील ठिकानों की रैकी की है। पुलिस कमिश्नर के अनुसार जानकारी मिलने के बाद महत्वपूर्ण और संवेदनशील ठिकानों की सुरक्षा में इजाफा किया गया है। वहां अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। जिसमें संघ का मुख्यालय भी शामिल है।
बढ़ाई गई सुरक्षा
आपको बता दें कि संघ मुख्यालय वो जगह है, जहां सरसंघचालक मोहन भागवत रहते हैं, इसके साथ ही कई संघ के पदाधिकारी भी यहीं रहते हैं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर ने और ज्यादा जानकारी देने से इनकार कर दिया है। कमिश्नर ने बताया कि आरएसएस मुख्यालय परिसर और उसके आस-पास फोटोग्राफी और ड्रोन उड़ाने पर भी रोक लगा दी गई है। इसी तरह से अहम ठिकानों को लेकर भी सावधानी बरती जा रही है।
नागपुर क्राइम ब्रांच सतर्क
अमितेश कुमार ने बताया कि जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े ये आतंकी 1 महीने पहले श्रीनगर से नागपुर आए थे और कुछ दिन नागपुर में रुके भी थे। इसकी भनक नागपुर क्राइम ब्रांच को लगी जिसके बाद उन्हें तलाश करने के लिए टीम भी बनाईं गईं और मामला दर्ज भी किया गया है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
बचपन के प्यार के लिए महिला ने इंजीनियर पति की ली जान, प्रेमी के साथ मिलकर कुकर से पीट-पीटकर मार डाला
