ईरान युद्ध का सप्लाई चेन पर हुआ गहरा असर, देश में 10% तक बढ़ीं Diet Coke की कीमतें

punjabkesari.in Saturday, Jul 25, 2026 - 03:44 PM (IST)

नेशनल डेस्क: अमेरिका इजरायल के युद्ध के कारण भारत में डाइट कोक की कमी हो गई है। इसके इस युद्ध का असर देश की सप्लाई चेन पर हुआ है। इसके चलते डाइट कोक की कीमतें 10% तक बढ़ गई हैं। इस वजह से, कंपनी को दक्षिण-पूर्व एशिया से ज़्यादा महंगे और बड़े साइज़ के कैन खरीदने पड़े हैं। 

Strait of Hormuz के जरिए भारत में एल्युमीनियम कैन और संबंधित कच्चे माल सप्लाई किया जाता है। लेकिन  युद्ध  के कारण यह बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। ऐसी  संभावना जताई जा रही है कि यह रुकावट और बढ़ सकती है और किसी दूसरे समुद्री रास्ते को भी रोक सकती है। भारत में सबसे ज्यादा 300 मिलीलीटर वाला कैन,जिसकी कीमत 40 रुपए है, बिकता है।  भारत में डाइट कोक उन लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं, जो लोग अपनी सेहत का बहुत ख्याल रखते हैं। कोका कोला द्वारा भारत में जीरो कोक भी सेल जाती, जिनकी सप्लाई बिल्कुल भी बाधित नहीं हुआ है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News