अफगानिस्तान में अचानक आई बाढ़ से भारी तबाही, 10 की मौ'त, 100 से ज्यादा लापता...बढ़ सकता है मरने वालों का आंकड़ा

punjabkesari.in Tuesday, Jul 21, 2026 - 05:34 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः अफगानिस्तान के पूर्वी नुरिस्तान प्रांत में सोमवार को आई भीषण फ्लैश फ्लड (अचानक आई बाढ़) ने भारी तबाही मचाई है। इस प्राकृतिक आपदा में अब तक कम से कम 20 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 100 से अधिक लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

घायलों की संख्या और बचाव कार्य
राज्य द्वारा संचालित बख्तर समाचार एजेंसी के अनुसार, अफ़गानिस्तान के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ANDMA) ने बताया कि प्रांतीय राजधानी पारुन में 80 से अधिक लोग घायल हुए हैं। आपदा की गंभीरता को देखते हुए प्रभावित क्षेत्रों में आपातकालीन टीमों को तैनात कर दिया गया है और खोज एवं बचाव अभियान युद्ध स्तर पर जारी है।

बढ़ सकता है मौतों का आंकड़ा
ANDMA के प्रवक्ता यूसुफ हम्माद ने स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए चेतावनी दी है कि जैसे-जैसे बचाव दल मलबे और बाढ़ प्रभावित इलाकों तक पहुँच रहे हैं, मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है। वर्तमान में लापता लोगों की तलाश प्राथमिकता पर रखी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News