बीएसएफ ने सांबा में मार गिरया पाकिस्तानी घुसपैठिया

punjabkesari.in Monday, Jul 15, 2019 - 06:25 PM (IST)

 
साम्बा (संजीव चौधरी):
साम्बा सेक्टर के रामगढ़ क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर भारत में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे एक संदिग्ध पाकिस्तानी घुसपैठिए को बीएसएफ के जवानों ने मार गिराया। इससे पहले बीएसएफ ने इस व्यक्ति को आत्मसमर्पण करने को कहा था लेकिन वह चेतावनी को अनसुना कर तारबंदी की ओर आगे बढ़ता रहा। भारत-पाक सीमा पर की गई तारबंदी के पास गए इस पाक घुसपैठिए की उम्र करीबन 60 साल है। शव को पहले एस.एम. पुरा सीमा चौकी पर रखा गया जिसके बाद उसे सुबह रामगढ़ पुलिस को सौंप दिया गया। आशंका जताई जा रही रही है कि मारा गया घुसपैठिया आतंकवादियों का गाइड भी हो सकता है। सनद रहे कि इस समय राज्य में श्री अमरनाथ यात्रा चल रही है और यात्रा पर हमले की आशंका के चलते समूचे बार्डर पर हाई अलर्ट घोषित किया गया है। 

PunjabKesari


    मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह तीन बजे के करीब साम्बा जिले के रामगढ़ की एस.एम.पुरा अग्रिम चौकी पर सर्तक सीमा प्रहरियों ने अंधेरे की आड़ में सीमा पार करने की कोशिश कर रहे एक घुसपैठिए को नाइट विज़न डिवाईस की मदद से देख लिया। उसके पास आने पर जवानों ने उसे रूकने की चेतावनी दी। इसके बाद चेतावनी अनसुना कर आगे बढ़ता रहा तो पाकिस्तानी घुसपैठिए को जवानों ने मार गिराया। जवानों को उसके पास से दो पाक करंसी नोट्स (20 रूपए) व एक कैंडी (मुल्तान में बनी टॉफी) के अलावा कुछ नहीं मिला है, जिसके कारण घुसपैठिए की पहचान नहीं हो पाई है। बीएसएफ के जवानों ने आगे की कार्रवाई के लिए शव को पुलिस के हवाले कर दिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News