Instagram Big Update: रील लवर्स की मौज! इंस्टाग्राम ने खत्म किया बरसों पुराना झंझट, अब बिना रुके आप...
punjabkesari.in Friday, Mar 20, 2026 - 10:11 AM (IST)
Instagram Big Update : सोशल मीडिया दिग्गज इंस्टाग्राम (Instagram) ने अपने यूजर्स के लिए 'गुड न्यूज' और 'बैड न्यूज' दोनों एक साथ पेश की हैं। जहां एक तरफ रील्स (Reels) देखने का अनुभव अब और भी शानदार होने वाला है वहीं दूसरी तरफ आपकी प्राइवेसी को लेकर एक ऐसी खबर आई है जो आपको हैरान कर सकती है। कंपनी ने रील्स देखने के दौरान होने वाली सबसे बड़ी सिरदर्दी को खत्म कर दिया है लेकिन साथ ही डायरेक्ट मैसेज (DM) की सुरक्षा नीति में बड़े बदलाव का एलान भी किया है।
1. रील्स पॉज करना हुआ अब मक्खन जैसा आसान
अभी तक इंस्टाग्राम रील के किसी खास हिस्से को रोकने या उस पर लिखे टेक्स्ट को पढ़ने के लिए रील को दबाकर रखना पड़ता था जो काफी झंझट भरा था। अब कंपनी ने इस समस्या का समाधान कर दिया है:
-
वन-टैप पॉज (One-Tap Pause): अब बस स्क्रीन पर एक बार टच करते ही रील वहीं रुक जाएगी।
-
म्यूट-अनम्यूट का नया कंट्रोल: रील पॉज होते ही आपको स्क्रीन पर एक 'स्पीकर आइकन' दिखेगा जिससे आप वीडियो की आवाज को आसानी से बंद या चालू कर सकेंगे।
-
फायदा: अब यूजर्स वीडियो में दी गई रेसिपी, एड्रेस या लंबी जानकारी को सुकून से पढ़ सकेंगे।
2. प्राइवेसी पर 'प्रहार': खत्म होगा एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन!
इंस्टाग्राम से जुड़ी दूसरी बड़ी खबर आपकी चैटिंग से जुड़ी है जो शायद आपको पसंद न आए:

-
क्या है बदलाव: मई 2026 से इंस्टाग्राम अपनी चैटिंग सर्विस से 'एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन' (End-to-End Encryption) हटाने जा रहा है।
-
असर: अभी तक आपके मैसेज सिर्फ भेजने वाले और पढ़ने वाले के बीच गुप्त रहते थे लेकिन इस सुरक्षा कवच के हटने के बाद मेटा (Meta) भी आपकी चैट के कंटेंट को एक्सेस कर सकेगी।
-
पृष्ठभूमि: इंस्टाग्राम ने 2023 में सुरक्षा के लिहाज से यह फीचर जोड़ा था जिसे अब वापस लिया जा रहा है।
क्रिएटर्स और यूजर्स के लिए क्या बदलेगा?
रील्स में आए 'पॉज' फीचर से कंटेंट क्रिएटर्स अब अपने वीडियो में ज्यादा जानकारी (Information) साझा कर पाएंगे क्योंकि उन्हें पता है कि उनके फॉलोअर्स अब आसानी से वीडियो रोककर पढ़ सकते हैं। वहीं चैटिंग में एन्क्रिप्शन हटने की खबर उन यूजर्स के लिए चिंता का विषय है जो अपनी बातचीत को पूरी तरह प्राइवेट रखना चाहते हैं।


