कश्मीर: झड़पों में घायल युवक ने तोड़ा दम

punjabkesari.in Monday, Apr 16, 2018 - 04:39 PM (IST)

श्रीनगर  : मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के कनगन इलाके में इस महीने की शुरुआत में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई झड़पों में घायल 22 वर्षीय युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि युवक की पहचान आमिर हामिद लोन (21) के रूप में हुई है। उसे 3 अप्रैल को गंभीर हालत में एस.के.आई.एम.एस. अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने कहा गौहर अहमद की मौत के विरोध में प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा बलों की कथित कार्रवाई में लोन गंभीर रूप से घायल हो गया था।


अस्पताल के एक डॉक्टर ने कहा श्उसकी हालत में सुधार होने के बाद वेंटिलेटर हटा दिया गया था लेकिन रविवार को अचानक उसकी मौत हो गयी। कांगन में उसकी मौत की जानकारी मिलते ही इलाके में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कंगन के चत्तेरगुल इलाके में रहने वाला मोहम्मद आमिर लोन तीन अप्रैल को कंगन में हुए संघर्ष के दौरान घायल हो गया था। उसने आज सुबह एस.के.आई.एम.एस. अस्पताल सौरा में दम तोड़ दिया।


उन्होंने बताया कि कंगन में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच हुए संघर्ष में लोन और एक अन्य युवक इरफान अहमद को तीन अप्रैल को घायल अवस्था में एस.के.आई.एम.एस. अस्पताल लाया गया था। 
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News