Lgbt Marriage: जेंडर चेंज करवाकर महिला से पुरुष बना अस्तित्व ने बहन की सहेली संग की शादी, Pics

punjabkesari.in Monday, Dec 11, 2023 - 09:35 AM (IST)

नेशनल डेस्क: भारत में lgbt मैरिज का एक नया मामला सामने आया है। मध्य प्रदेश के इंदौर में  महिला से पुरुष बनी महिला ने अपनी बहन की सहेली से शादी रचाई। हाल ही में दोनों ने फैमिली कोर्ट में शादी की जिसकी तस्वीरें भी सामने आई। 
 

PunjabKesari

महिला से पुरुष बनी महिला का नाम अस्तित्व रखा गया है।  इससे पहले उनका नाम अलका था  लेकिन अपने 47वें जन्मदिन पर उन्होंने महिला से पुरुष बनने की सर्जरी करवाई और वह अलका से अस्तित्व बन गईं। जिसके बाद उसने अपनी ही बहन की सहेली के साथ शादी कर ली।  जिस महिला से उन्होंने कोर्ट मैरिज की है उनका नाम आस्था है। आस्था से अस्तित्व की मुलाकात उनके घर पर ही हुई थी।  चार से पांच महीने तक दोनों ने पहले एक दूसरे को समझा  फिर  उन्होंने शादी के लिए फैसला लिया। जिसके बाद दोनों के परिवार वाले भी रजामंद हो गए।"

PunjabKesari

घर से रजामंदी मिली तो दोनों ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत फैमिली कोर्ट में शादी रचाई। वहीं अब अस्तित्व का कहना है कि शादी के पहले दोनों ने अपर कलेक्टर रोशन राय को अपनी स्थिति समझाते हुए शादी का आवेदन दिया था।  कलेक्टर ने परीक्षण के बाद आवेदन स्वीकार कर लिया जिसके बाद 7 नवंबर को अस्तित्व और आस्था ने शादी कर मैरिज सर्टिफिकेट प्राप्त किया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News