इंडोनेशिया में 17 अप्रैल को बरसी थी आफत

punjabkesari.in Tuesday, Apr 17, 2018 - 12:44 PM (IST)

नई दिल्ली: इंडोनेशिया के इतिहास में 17 अप्रैल के दिन को किसी बुरे सपने की तरह याद किया जाता है। 1815 में 17 अप्रैल के दिन वहां का तमबोरा ज्वालामुखी धमाके के साथ फट गया। देश के सुमबवा द्वीप पर स्थित यह ज्वालामुखी सैकड़ों साल से शांत पड़ा था, लेकिन पांच अप्रैल को इसमें अचानक से कंपन होने लगा और 17 अप्रैल को इसमें भयंकर विस्फोट हुआ। घटना में करीब एक लाख लोग मारे गए। साल के इस 107वें दिन की कुछ और घटनाएं इस प्रकार हैं। 

1941 : द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान यूगोस्लाविया ने जर्मनी के समक्ष आत्मसमर्पण किया। 
1946 : सीरिया ने फ्रांस से आजादी मिलने की घोषणा की। 
1947: श्रीलंका के महानतम खिलाड़ी मुथैया मुरलीधरन का जन्म भी इसी दिन हुआ। 
1971 : मिस्र, लीबिया और सीरिया ने मिल कर यूनाइटेड अरब स्टेट बनाने के लिए संघ का गठन किया। 
1975 : भारत के दूसरे राष्ट्रपति एस. राधाकृष्णन का निधन।     
1982 : कनाडा ने संविधान अपनाया।
1982 : अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया। 
1986 : नीदरलैंड और सिसली के बीच युद्ध की स्थिति को खत्म करने की घोषणा करते हुए शांति बहाल। 
1993: अंतरिक्ष यान एसटीएस-56 डिस्कवरी धरती पर वापस लौटा।      
 आज के दिन वल्र्ड हिमोफीलिया डे मनाया जाता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil dev

Recommended News

Related News