भारत अमरीका के साथ नवम्बर में पाक सीमा पर करेगा युद्धाभ्यास

Thursday, Oct 25, 2018 - 08:42 PM (IST)

बीकानेर: राजस्थान में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में स्थित बीकानेर जिले के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में भारत-अमरीका का संयुक्त युद्वाभ्यास वज्र प्रहार-2018 नवम्बर में शुरू होगा। रक्षा सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि यह संयुक्त युद्धाभ्यास -वज्र प्रहार 2018, 19 नवम्बर से दो दिसम्बर तक होगा। इसमें भारत एवं अमरीका के सैन्य अधिकारी एवं जवान भाग लेंगे। इस संयुक्त युद्वाभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों की सेना के विशेष बलों की रणनीतियों का पारस्परिक आदान-प्रदान के साथ भारत एवं अमरीका के बीच सैन्य संबंधों को प्रोत्साहित करना है।

इस अभ्यास में राष्ट्रविरोधी एवं आतंकवादियों के खिलाफ आक्रामक अभियान चलाने की विशेषज्ञता साझा करके संयुक्त रणनीतियों का विकास करना है। सूत्रों ने बताया कि जनवरी, 2018 में भारत एवं संयुक्त राज्य अमरीका की सेनाओं का संयुक्त सैन्य अभ्यास‘वज्र प्रहार‘अमरीका में संयुक्त बेस लेविस मैकॉर्ड, सिएटल में आयोजित हुआ था। इस अभ्यास में भारतीय सेना के दक्षिणी कमान का 45 सदस्यीय सदस्यीय विशेष बल शामिल हुआ।‘वज्र प्रहार, युद्धाभ्यास की शुरुआत वर्ष 2010 में हुई। यह अभ्यास वर्ष 2012 से 2015 तक आयोजित नहीं हो पाया। पिछली बार वज्र प्रहार अभ्यास मार्च, 2017 में राजस्थान में आयोजित हुआ था। 

shukdev

Advertising