लखनऊ से मुंबई जा रही इंडिगो फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी,158 यात्री हुए परेशान

punjabkesari.in Saturday, Aug 09, 2025 - 01:18 PM (IST)

नेशनल डेस्क: लखनऊ एयरपोर्ट पर इंडिगो की एक फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस फ्लाइट में 158 यात्री और 6 क्रू मेंबर सवार थे। यह लखनऊ एयरपोर्ट पर इंडिगो की उड़ानों में हुई दूसरी ऐसी घटना है।

ये भी पढ़ें- IAF चीफ का बड़ा खुलासा: ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के 5 फाइटर जेट किए तबाह, S-400 की ताकत से कांप उठा पाकिस्तान

 

ट्रेनी विमान हादसे का शिकार

महाराष्ट्र के बारामती में एक ट्रेनी विमान हादसे का शिकार हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब विमान लैंड कर रहा था। शुरुआती जानकारी के अनुसार लैंडिंग के दौरान विमान के आगे का पहिया मुड़ गया, जिसकी वजह से यह घटना हुई। यह विमान रेड बर्ड प्रशिक्षण संस्थान का था और यह हादसा सुबह करीब 7:45 बजे हुआ।

इस घटना में किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। कुछ दिनों पहले ही बीजेपी युवा मोर्चा ने राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोळ को एक पत्र लिखकर रेड बर्ड कंपनी की मान्यता रद्द करने की मांग की थी। युवा मोर्चा का आरोप है कि इस कंपनी के विमानों में लगातार हादसे हो रहे हैं, जो उनकी लापरवाही को दिखाता है। इस मांग के कुछ ही दिनों बाद यह मामूली हादसा फिर से हुआ है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News