समुद्र में भूकंप और सुनामी के संकेत एक घंटे पहले दे देगा स्वदेशी सिनोप्स सिस्टम

punjabkesari.in Monday, Feb 19, 2024 - 01:02 PM (IST)

नेशनल डेस्क: पृथ्वी पर जितने भी सागर हैं, उनमें कई किमी नीचे होने वाली हरेक हलचल अब मिनटों में पता चल जाएगी। भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र (इनक्वॉइस) ने देश की पहली सिनर्जिस्टिक ओशन ऑब्जर्वेशन प्रिडिक्शन सर्विस (सिनोप्स) लैब बनाई है। यह महासागरों में संभावित भूकंप व सुनामी के संकेत एक घंटे पहले दे देगा। तूफान, चक्रवात आने की सूचना तीन-चार दिन पहले मिल जाएगी। बड़ी बात है कि सिनोप्स हिंद और प्रशांत महासागर क्षेत्र के साथ ही दुनियाभर में इन सूचनाओं के लिए मौजूद प्रणालियों में सबसे उन्नत है। ये सिस्टम मछुआरों को यह भी बताएगा कि किस दिशा में सबसे ज्यादा मछलियां हो सकती हैं। इस लैब से मालदीव, श्रीलंका जैसे देशों को भी मदद मिलेगी।

PunjabKesari

इनक्वॉइस के डायरेक्टर डॉ. श्रीनिवास कुमार तुम्मला कहते हैं किं सिनोप्स से जो जानकारी मिलेगी, वो आपदा प्रबंधन टीम को देंगे, ताकि सही समय पर बचाव शुरू किया जा सके। अभी सुनामी, तूफान, भूकंप आदि गतिविधियों पर नजर रखने के लिए हम अंतराष्ट्रीय संस्थाओं से मदद लेते हैं। यह लैब पूरी तरह एडवांस्ड सेंसर्स पर निर्भर हैं। समुद्र के भीतर किसी भी खास हलचल को सेकंड से कम समय में भांप लेंगे और सटीक अनुमान लैब तक भेजेंगे। इसकी रीडिंग के बाद चेतावनी जारी होगी।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News