अब फ्रांस में  भारतीयों को नहीं पड़ेगी ट्रांजिट वीजा की जरूरत, ये है वजह

punjabkesari.in Saturday, Jul 28, 2018 - 10:43 PM (IST)

पेरिस (अनिल सलवान): विदेश जाने वाले भारतीय के लिए फ्रांस ने बड़े तोहफे का एेलान किया है। फ्रांस ने  इस सोमवार से घोषणा की है कि देश से गुजरने के दौरान भारतीय पासपोर्ट धारकों को अब हवाई अड्डा पारगमन (ट्रांजिट) वीजा की आवश्यकता नहीं होगी।  

भारत में फ्रांस के राजदूत एलेक्जेंडर जेगलर ने पिछले सप्ताह ट्विटर पर कहा,‘मुझे यह घोषणा करने में प्रसन्नता हो रही है कि 23 जुलाई , 2018 से भारतीय पासपोर्ट धारकों को फ्रांस में किसी भी हवाई अड्डे के अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्र से गुजरने के दौरान हवाई अड्डा ट्रांजिट वीजा (एटीवी) की जरूरत नहीं होगी।

फ्रांस शेंगेन क्षेत्र का एक हिस्सा है जिसमें 26 यूरोपीय देश शामिल हैं।   बता दे कि  ट्रांजिट वीज़ा ज्यादा से ज्यादा पांच दिनों के लिए मान्य होता है। इसे उस हालत में जारी किया जाता है जब किसी व्यक्ति को किसी तीसरे देश से होकर गुजरना होता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News