Indian Railways का नया नियम: Tatkal, Boarding और Luggage के नए सख्त नियम

punjabkesari.in Tuesday, Feb 10, 2026 - 01:02 PM (IST)

नेशनल डेस्क:  Indian Railways ने अपनी पूरी व्यवस्था को Digital और high tech बनाने के लिए साल 2025-26 में नियमों की झड़ी लगा दी है। अगर आप पुराने अनुभवों के भरोसे स्टेशन जा रहे हैं, तो रुक जाइए। अब Railways में Ticket Book करने से लेकर प्लेटफॉर्म पर चढ़ने तक के कायदे बदल चुके हैं। इन बदलावों का सबसे बड़ा मकसद तत्काल टिकटों की कालाबाजारी रोकना और सुरक्षा को पुख्ता करना है।

आधार बिना तत्काल का सपना अधूरा
रेलवे ने अब 'No Aadhaar, No Tatkal' की नीति अपना ली है। आईआरसीटीसी (IRCTC) खाते को आधार से जोड़ना अब कोई विकल्प नहीं बल्कि जरूरत बन गया है। जिन खातों का वेरिफिकेशन अधूरा है, उनके लिए Tatkal Booking का गेट खुलेगा ही नहीं। इतना ही नहीं, जो लोग सफर के 60 दिन पहले एडवांस बुकिंग करना चाहते हैं, उनके लिए भी आधार लिंक होना जरूरी है। बिना आधार वाले यात्रियों को एक दिन का इंतजार करना होगा, जिससे तब तक कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो सकता है।

एजेंटों पर नकेल और वेटिंग वालों को राहत
आम यात्रियों को Tatkal Ticket मिल सके, इसके लिए रेलवे ने एजेंटों के हाथ बांध दिए हैं। अब Tatkal Booking शुरू होने के शुरुआती आधे घंटे तक एजेंट कोई भी टिकट बुक नहीं कर पाएंगे। इसके अलावा, वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर यह है कि अब ट्रेन छूटने से 10 घंटे पहले ही फाइनल चार्ट तैयार हो जाएगा। इससे यात्रियों को काफी पहले पता चल जाएगा कि उनका सफर कंफर्म हुआ है या उन्हें दूसरी व्यवस्था करनी होगी।

सामान का वजन और पहचान की सख्ती
अब ट्रेन का सफर भी हवाई यात्रा जैसा महसूस होगा। Railways ने अब डिब्बों के हिसाब से सामान (luggage) की सीमा तय कर दी है। First AC में 70 किलो से लेकर जनरल में 30 किलो तक का ही कोटा होगा। इसके अलावा, 4 फरवरी 2026 से ओरिजिनल पहचान पत्र साथ रखना हर यात्री के लिए अनिवार्य है, खासकर अंतरराष्ट्रीय सीमाओं के पास चलने वाली ट्रेनों में। अगर आपके पास असली ID-Proof नहीं है, तो आप ' without ticket' यात्री माने जाएंगे।

सीट हाथ से निकलने का नया खतरा
Railway ने बोर्डिंग के नियमों को भी सख्त कर दिया है। अगर आप अपने तय स्टेशन से ट्रेन नहीं पकड़ते हैं, तो TTE अब अगले स्टेशन तक आपका इंतजार नहीं करेगा। वह तुरंत वह सीट RAC या waiting वालों को दे देगा। वहीं, Confirmed Ticket की अहमियत इतनी बढ़ गई है कि वेटिंग या काउंटर रसीद के साथ अब कोच में घुसने पर न सिर्फ जुर्माना लगेगा, बल्कि बीच रास्ते उतारा भी जा सकता है। खाने-पीने को लेकर स्थिति साफ करते हुए रेलवे ने कहा है कि आप घर का खाना ला सकते हैं, लेकिन ट्रेन के अंदर केवल आधिकारिक वेंडरों को ही खाना बेचने की अनुमति होगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News