चीन से निपटने की तैयारी में भारत !

punjabkesari.in Saturday, Aug 05, 2017 - 11:27 AM (IST)

बीजिंगः डोकलाम मामले को लेकर चीन के साथ जारी तनातनी के बीच भारत ने चीन से निपटने की तैयारी कर दी है। अपने सबसे घातक जंगीबेड़ा INS कलवरी को समुद्र में उतारने की तैयारी में जुट गया है। यह दुनिया के सबसे खतरनाक जंगीबेड़े में शुमार है, जो छुपकर दुश्मन पर हमला करने में सक्षम है। दिलचस्प बात यह है कि यह इतने गुपचुप तरीके से हमला करता है कि दुश्मन को भनक भी नहीं लगती है।  इसी के चलते इसका नाम समुद्री मछली शार्क मछली 'कलवरी' के नाम पर रखा गया है। भारतीय नैसेना काफी समय के बाद इस जंगीबेड़े को अपने बेड़े में शामिल करने जा रही है।
PunjabKesari
हाल ही में चीन के साथ बढ़े तनाव के बीच भारत ने अपनी समुद्री ताकत बढ़ाने के लिए INS कलवरी पनडुब्बी को समुद्र में उतारने की योजना में हैं।  इससे पहले मई चीन ने भारतीय समुद्री क्षेत्र में पनडुब्बी तैनात कर दी है। युआन क्लास की ये पारंपरिक डीजल इलेक्ट्रिक पनडुब्बी क्षेत्र में तैनात की जाने वाली 7वीं पनडुब्बी है।भारत की ओर से इस पनडुब्बी को हाल में भारतीय समुद्री क्षेत्र में प्रवेश करते देखा गया।

भारत के समुद्री बेड़े में 15 पनडुब्बियां और चीन के बेड़े में 60 पनडुब्बियां शामिल हैं। चीन की समुद्री ताकत और हिंद महासागर में दिनोदिन बढ़ती दखलंदाजी के चलते भारत की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। लिहाजा भारत चीन से निपटने के लिए यह कदम उठाने जा रहा है। भारतीय नौसेना के एक अधिकारी ने बताया कि मई के महीने में चीन की युआन क्लास की जो डीजल पनडुब्बी हिंद महासागर में दाखिल हुई थी, जो अब भी वहां मौजूद है।

इससे पहले भारत ने 6 देशों (फ्रांस, जर्मनी, रूस, स्वीडन, स्पेन और जापान) के साथ मिलकर समंदर के अंदर सुरक्षा के लिए सबसे बड़े सौदे की पहल की। इस डील के तहत भारत में 70 हजार करोड़ के लागत से 6 एडवांस्ड स्टेल्थ पनडुब्बियां बनाई जाएंगी। वहीं, चीन के एक सैन्य विशेषज्ञ ने कहा है कि उनका देश डोकलाम से अपने सैनिकों को वापस नहीं हटाएगा, क्योंकि अगर वह ऐसा करता है तो भारत को भविष्य में उसके लिए समस्या खड़ी करने का प्रोत्साहन मिलेगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News