गर्भवती महिला के लिए 'संकटमोचक' बनी नौसेना, रेस्क्यू कर मां- बच्चे की बचाई जान

punjabkesari.in Thursday, Nov 21, 2019 - 02:40 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भारतीय नौसेना अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के एक दूरदराज गांव में एक गर्भवती महिला के लिए संकट मोचक की तरह पहुंची। महिला को चिकित्सीय सहायता की तत्काल जरूरत थी, जिसे देखते हुए नौसेना ने महिला का रेस्कयू किया। 

 

अधिकारियों ने बताया कि कमोर्टा द्वीप में नौसेना के जहाज कारदीप की फास्ट इंटर्सेप्टर क्राफ्ट (एफआईसी) ने गर्भवती महिला को चिकित्सीय सहायता मुहैया कराते हुए उसे गांव से निकाला। महिला ने एफआईसी में ही जन्म दिया, जिसके बाद बच्चा और मां दोनों को एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया गया। 

 

बता दें कि पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं जहां सेना ने देवदूत बनकर गर्भवती महिला की जान बचाई। इसी साल फरवरी में जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी के बीच सेना ने गर्भवती महिला का रेस्क्यू कर उसे अस्पताल पहुंचाया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News