Indian immigrants: पैरों में जंजीर, हाथों में हथकड़ी: 41 सेकंड के वीडियो में देखें, कैसे डिपोर्ट किए जाते है प्रवासी
punjabkesari.in Wednesday, Feb 19, 2025 - 11:14 AM (IST)

नई दिल्ली: अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे भारतीय प्रवासियों के खिलाफ ट्रंप प्रशासन की कार्रवाई तेज हो गई है। हाल ही में, अमेरिका से डिपोर्ट किए गए 112 भारतीयों को लेकर एक विशेष विमान अमृतसर पहुंचा। यह तीसरा विमान था, जो अवैध रूप से अमेरिका में रहने वाले भारतीयों को लेकर भारत लौटा।
व्हाइट हाउस ने अवैध प्रवासियों के डिपोर्टेशन का एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें हथकड़ियों में बंधे लोगों को विमान में चढ़ते हुए दिखाया गया है। इससे पहले, 5 फरवरी और 15 फरवरी को भी अमेरिका से 104 और 120 भारतीयों को डिपोर्ट कर भारत भेजा गया था।
ट्रंप प्रशासन ने अवैध प्रवासियों को निकालने के लिए सैन्य विमानों का उपयोग किया है। भारत और अमेरिका ने मिलकर 18,000 से अधिक अवैध भारतीय प्रवासियों की पहचान की है, जिन्हें अमेरिका से निकाला जा सकता है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने इस मुद्दे पर भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर से भी चर्चा की थी।
ASMR: Illegal Alien Deportation Flight 🔊 pic.twitter.com/O6L1iYt9b4
— The White House (@WhiteHouse) February 18, 2025
अब तक कितनी बार हुए डिपोर्ट
- 5 फरवरी को 104 भारतीयों को लेकर पहला विमान अमृतसर पहुंचा।
- 15 फरवरी को 120 भारतीयों का दूसरा जत्था भारत लौटा।
- 16 फरवरी को 112 प्रवासियों को लेकर तीसरा विमान आया।
- ट्रंप प्रशासन ने अवैध प्रवासियों को भेजने के लिए सैन्य विमान का इस्तेमाल किया।
- भारत और अमेरिका ने 18,000 अवैध प्रवासियों की पहचान की है।
ट्रंप प्रशासन का यह कदम अमेरिका में अवैध प्रवासियों के खिलाफ सख्ती के संकेत देता है। इससे पहले ग्वाटेमाला, पेरू और होंडुरास के प्रवासियों को भी इसी तरह डिपोर्ट किया गया था।