Pahalgam Terror Attack Ist anniversary: खरगे ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कहा- आतंक के खिलाफ एकजुट है भारत
punjabkesari.in Wednesday, Apr 22, 2026 - 12:16 PM (IST)
नेशनल डेस्क: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर इसमें मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि आतंकवाद के हर कृत्य के खिलाफ भारत दृढ़ एवं एकजुट है। उन्होंने ऑपरेशन सिन्दूर के दौरान भारतीय जवानों द्वारा दिखाए गए पराक्रम और शौर्य को भी याद किया। पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने पिछले वर्ष इसी दिन जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हमला किया था, जिसमें 26 लोग मारे गए थे। इनमें अधिकांश पर्यटक थे।
<
My humble tribute to the 26 citizens who lost their lives during the Pahalgam terror attack on this day in 2025.
— Mallikarjun Kharge (@kharge) April 22, 2026
The nation will never forget nor forgive the sacrifices of innocent citizens. Our thoughts and prayers remain with the bereaved families who lost their loved ones.… pic.twitter.com/OJiyn3I0qL
>
खरगे ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, "2025 में आज के ही दिन पहलगाम आतंकी हमले के दौरान अपनी जान गंवाने वाले 26 नागरिकों को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। देश निर्दोष नागरिकों के बलिदान को कभी नहीं भूलेगा और न ही माफ करेगा। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उन शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया।"
उन्होंने कहा, "हम अपने बहादुर सशस्त्र बलों की वीरता और बलिदान को सलाम करते हैं, जिन्होंने ऑपरेशन सिन्दूर के दौरान दृढ़ संकल्प और धैर्य के साथ लड़ाई लड़ी। हम सीमा पर अपने उन नागरिकों को भी याद करते हैं जिन्होंने सीमा पार से गोलाबारी के कारण अपनी जान गंवा दी। उनका बलिदान राष्ट्र की चेतना में अंकित है।" खरगे ने इस बात पर जोर दिया कि भारत की भावना आतंकवाद के हर कृत्य के खिलाफ दृढ़ और एकजुट है।
