चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन! भारत फिर खरीदेगा रूस से S-400 डिफेंस सिस्टम, DAC ने दी मंजूरी

punjabkesari.in Friday, Mar 27, 2026 - 10:33 PM (IST)

नेशनल डेस्कः  रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को एस-400 मिसाइलों और परिवहन विमान सहित 2.38 लाख करोड़ रुपये के हथियारों और सैन्य उपकरणों की खरीद को मंजूरी दे दी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली रक्षा खरीद परिषद (डीएसी) ने इन प्रस्तावों को मंजूरी दी।
India plans Rs 10,000-crore missile purchase from Russia to boost S-400 air defence  system: Report
मंत्रालय ने कहा कि भारतीय वायुसेना के लिए मध्यम परिवहन विमान, सतह से हवा में मार करने वाली लंबी दूरी की एस-400 मिसाइल प्रणाली, ड्रोन की खरीद और एसयू-30 एयरो इंजन की मरम्मत के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है।
From S-400 to Pralay: Inside India's multi-layered air defence that  thwarted Pakistan's drones and missile barrage
इसने कहा कि एएन32 और आईएल76 परिवहन विमानों के बेड़े को बदलकर मध्यम परिवहन विमानों को शामिल करने से सेवाओं की रणनीतिक, सामरिक और परिचालन हवाई परिवहन आवश्यकताओं को पूरा किया जा सकेगा।
Russia Repurposes Export S-400 Missiles from Foreign Contracts for Strikes  in Ukraine — UNITED24 Media
मंत्रालय ने कहा, ''एस-400 प्रणाली महत्वपूर्ण क्षेत्रों को निशाना बनाने वाले दुश्मन के लंबी दूरी के हवाई हमलों का मुकाबला करेगी, जबकि ड्रोन जवाबी कार्रवाई और समन्वित हवाई अभियानों को अंजाम देने में मददगार होंगे। साथ ही ये खुफिया जानकारी और निगरानी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल हो सकेंगे।'' इसने कहा, ''एसयू-30 एयरो इंजन की मरम्मत से विमान का सेवा काल बढ़ेगा और वायुसेना की अभियानगत आवश्यकताओं को पूरा किया जा सकेगा।'


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News