बड़ी राहत:  81 दिन बाद कोरोना से सबसे कम मौतें,  उपचाराधीन मामलों में  भी आई भारी कमी

punjabkesari.in Monday, Jun 28, 2021 - 10:21 AM (IST)

नेशनल डेस्क: काेरोना के मामलों ने एक बार फिर बड़ी राहत देते हुए देश को एक नई उम्मीद दे दी है। आज कोरोना के नए मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। देश में कोविड-19 के एक दिन में  46,148  नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,02,79,331हो गई और उपचाराधीन मामलों की संख्या घटकर 5,72,994 रह गई है। 

 

एक दिन में 979 मरीजों की मौत 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से साेमवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार  इस संक्रामक रोग से एक दिन में 979 लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर  3,96,730  हो गयी। 81 दिनों बाद मौताें का आंकड़ा सबसे कम दर्ज किया गया है। 27 जून को पहली बार कोरोना संक्रमण से रोजाना होने वाली मौतों का आंकड़ा 1000 से नीचे दर्ज किया गया था। 

 

ऐक्टिव केसों की संख्या 5.7 लाख
इस हफ्ते भारत में कोरोना के 3,45,028 नए मामले दर्ज किए गए हैं जो पिछले सात दिनों के मुकाबले 19 फीसदी कम हैं। देश में इस समय ऐक्टिव केसों की संख्या 5.7 लाख के आसपास है। शनिवार को ही यह 6 लाख से नीचे आ गया था। मंत्रालय के अनुसार देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या और कम होकर 5,86,403 हो गयी जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.94 प्रतिशत है।

 

अब तक 2,93,09,607 लोग हुए ठीक
स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या लगातार 46वें दिन कोविड-19 के रोज आने वाले मरीजों की संख्या से अधिक है। इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 2,93,09,607  हो गयी है। मृत्यु दर 1.31 प्रतिशत है। मंत्रालय के अनुसार कोरोना वायरस के सक्रिय मामले कुल मामलों के 1.89% हैं। रिकवरी रेट बढ़कर 96.80% हो गया है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.94% है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News