भारत बना दुनिया का सबसे बड़ा हथियार इंपोर्टर, दूसरे नंबर पर फ्रांस, जानें चीन-रूस की स्थिति

punjabkesari.in Tuesday, Mar 12, 2024 - 01:45 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः हथियार इंपोर्ट को लेकर  स्टॉकहोम ‎‎इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट  (SEPRI) की नई रिपोर्ट सामने आई है ।  रिपोर्ट के अनुसार लिस्ट में भारत दुनिया का सबसे बड़ा हथियार ‎‎इंपोर्टर देश है। गत पांच साल में  भारत ने दुनिया में सर्वाधिक हथियार ‎खरीदे हैं। SEPRI ‎रिपोर्ट के मुताबिक पांच साल में भारत‎ की ​हथियार खरीद 4.7% बढ़ गई।‎ भारत के साथ ही ए​शिया में जापान में ‎‎हथियार आयात 155% बढ़ा। हथियार ‎खरीद में दूसरे नंबर पर  फ्रांस है ।अमेरिका का निर्यात ‎भी इस दौरान 17% बढ़ा है।

PunjabKesari

रिपोर्ट के मुताबिक  रूस के ‎हथियार निर्यात में बड़ी गिरावट रही।‎ पहली बार रूस हथियार निर्यात में ‎तीसरे स्थान पर चला गया है। रूस ‎का हथियार निर्यात 2014-18 और ‎2019-23 के बीच 53% गिरा है।‎ 2019 में जहां उसने 31 देशों को‎ हथियार बेचे तो 2023 में सिर्फ 12 ‎देशों ने हथियार खरीदे।‎ वहीं,‎ चीन के हथियार आयात में 44% की ‎गिरावट रही। पाकिस्तान पांचवां सबसे ‎बड़ा हथियार आयातक रहा।‎ फ्रांस का हथियार निर्यात 2014-18 की तुलना में‎ 2019-23 के बीच 47% बढ़ा है। ‎भारत फ्रांस के हथियार का सबसे‎ बड़ा खरीदार रहा जो कुल निर्यात‎ का लगभग 30% था। रूस इस‎ समय यूक्रेन के साथ युद्ध में फंसा‎ है और उसके हथियार निर्यात में‎ एक बड़ी गिरावट देखी गई है।‎ 

PunjabKesari

‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎दूसरी ओर, यूरोप का हथियार‎ आयात 2014-18 की तुलना में ‎2019-23 में लगभग दोगुना हो गया,‎ जिसके पीछे रूस-यूक्रेन युद्ध बड़ा‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎ कारण माना जा रहा है। यूरोपीय राज्यों‎ द्वारा हथियारों का आयात 2014-18‎ की तुलना में 2019-23 में 94 ‎प्रतिशत अधिक था। फरवरी 2022‎ से कम से कम 30 देशों द्वारा यूक्रेन‎ को सैन्य सहायता के रूप में प्रमुख‎ हथियारों की आपूर्ति की गई। इस ‎कारण यूक्रेन 2019-23 में सबसे‎ बड़े यूरोपीय हथियार आयातक और‎ दुनिया में चौथा सबसे बड़ा आयातक ‎के रूप में उभरा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News