भारत ने कच्चे इस्पात के उत्पादन में जापान को पछाड़ा

Tuesday, Mar 27, 2018 - 10:31 PM (IST)

नई दिल्ली: भारत ने फरवरी महीने में कच्चे इस्पात उत्पादन में जापान को पीछे छोड़ दिया है। विश्व इस्पात संघ के ताजा आंकड़ों के अनुसार फरवरी में भारत का इस्पात उत्पादन 3.43 प्रतिशत बढ़कर 84.34 लाख टन रहा, जबकि जापान का 82.96 लाख टन रहा। इस तरह माह के दौरान इस्पात उत्पादन में भारत दुनिया में दूसरे स्थान पर रहा।

जनवरी में भी भारत का कच्चा इस्पात का उत्पादन जापान के बराबर ही रहा था। माह के दौरान जापान का उत्पादन 90.3 लाख टन था, जबकि भारत का 90.2 लाख टन। सालाना आधार पर भारत का फरवरी का उत्पादन 3.43 प्रतिशत बढ़कर 84.34 लाख टन रहा है। फरवरी, 2017 में यह 81.54 लाख टन रहा था। फरवरी में चीन का कच्चा इस्पात उत्पादन 5.9 प्रतिशत बढ़कर 6.49 करोड़ टन रहा, जो एक साल पहले समान महीने में 6.13 करोड़ टन रहा था।     

Punjab Kesari

Advertising