संयुक्त राष्ट्र ने भारत को अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के लिए बताया महत्वपूर्ण प्रेरणा, आभार भी जताया

punjabkesari.in Saturday, Jun 09, 2018 - 01:49 PM (IST)

 वॉशिंगटनः संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतरेस ने भारत को अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के लिए महत्वपूर्ण प्रेरणा बताते हुए विश्व निकाय में भागीदारी और मजबूत बहुपक्षीय प्रतिबद्धता के लिए भारत का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वैश्विक अजेंडा और महत्वपूर्ण निधि की गतिविधियों के जरिए भारत का यह रूप देखने को मिला है। 

गुतारेस ने भारत-संयुक्त राष्ट्र विकास भागीदारी निधि की पहली वर्षगांठ पर कहा, ‘भारत ने सतत विकास लक्ष्यों को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इन लक्ष्यों को आकार देने से पहले भारत के अपने विकासपरक प्रयास और दूरदृष्टि कई ऐसी ही प्राथमिकताएं और आकांक्षाएं दर्शाती हैं। भारत हम सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण प्रेरणा है।’ 

संयुक्त राष्ट्र  महासचिव इस साल भारत की यात्रा कर सकते हैं। उन्होंने नेतृत्व एवं एकजुटता के लिए भारत की तारीफ करते हुए कहा कि वह निधि पर भारत के साथ भागीदारी बढ़ाने के लिए उत्साहित हैं। उन्होंने कल यहां एक कार्यक्रम में कहा, ‘मेरे पास इस बहुत-बहुत महत्वपूर्ण पहल पर भारत सरकार को बधाई देने के लिए दिल्ली में होने का अवसर होगा।’ इस कार्यक्रम में संयुक्त राष्ट्र के कई राजदूत एवं राजनयिक शामिल हुए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News