सर्वे रिपोर्टः पाकिस्तान से ज्यादा भारत को पसंद करते इस्लामिक देशों के युवा

punjabkesari.in Saturday, Jun 01, 2024 - 06:36 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः एक सर्वे में खुलासा हुआ है कि इस्लामिक देशों में युवा  पाकिस्तान से ज्यादा भारत को पसंद करते हैं। हालांकि पाकिस्तान खुद को मुस्लिम देशों का सबसे प्रमुख सदस्य साबित करने में लगा रहता है और  इसके नेता अक्सर मुस्लिम उम्मा का जिक्र करते हुए अरब देशों के साथ अपनी नजदीकी का दिखावा करते रहते हैं लेकिन अरब के लोग पाकिस्तान को जरा भी पसंद नहीं करते हैं। सर्वे के अनुसार अरब देशों के युवाओं की नजर में पाकिस्तान से ज्यादा सम्मान भारत का है। अरब देशों के युवाओं के बीच किया गए सर्वे के अनुसार भारत सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं बल्कि अमेरिका से भी ऊपर है।

 

 ASDA'A BCW के द्वारा 2023 में कराए गए अरब यूथ सर्वे के आंकड़ों के अनुसार इन देशों का युवा भारत को अपने सहयोगी के रूप में देखते हैं। सर्वे में युवाओं से देश का नाम बताकर पूछा गया कि क्या वे उसे अपने सहयोगी के रूप में देखते हैं। पाकिस्तान का नाम आने पर 69 प्रतिशत युवाओं ने उसे सहयोगी माना जबकि अमेरिका को 72 प्रतिशत ने अपना सहयोगी स्वीकार किया। सर्वे में जब भारत का नाम लिया गया तो 73 प्रतिशत ने नई दिल्ली को सहयोगी बताया। हालांकि, इस लिस्ट में सबसे टॉप पर तुर्की है, जिसे 82 प्रतिशत युवा अपने मजबूत सहयोगी के रूप में देखते हैं।

 

हैरान करने वाली बात इस लिस्ट में चीन का दूसरे स्थान पर होना है, जिसे 80 प्रतिशत युवाओं ने साथी देश माना है। ये बताता है कि किस तरह से चीन यहां पर अमेरिका से काफी आगे निकल गया है। गौरतलब है कि  बीते दिनों ही ऐसी रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात ने जब देश में भिखारियों के खिलाफ अभियान चलाया तो पकड़े गए लोगों में सबसे ज्यादा संख्या पाकिस्तानियों की निकली। रमजान के दौरान पाकिस्तानी भिखारियों की बाढ़ के चलते दुबई को विशेष अभियान चलाना पड़ा था। इस दौरान पता चला था कि पाकिस्तान से भिखारियों को भेजने के लिए पूरा रैकेट चलता है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News