भारत कर रहा तेजी से विकास: वीके सिंह

Tuesday, Mar 21, 2017 - 03:37 PM (IST)

नई दिल्ली: भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि तुलसी ही एक ऐसा पौधा है जो दिन और रात में भी ऑक्सीजन देता है। विशेष रूप से हिंदुओं में ही इस औषधीय पौधे का सम्मान किया जाता है। हिंदू धर्म के बारे में बोलते हुए राज्य मंत्री ने कहा कि यह एक दर्शन है धर्म नहीं है और यही कारण है कि आज भी हिंदुत्व प्रख्यात है। वीके सिंह भारतीय सांस्कृतिक सम्बन्ध परिषद (आईसीसीआर) द्वारा आयोजित एक समारोह में बात कर रहे थे। जहां विभिन्न देशों के 5 छात्रों को सम्मानित किया गया।

मंत्री ने कहा कि सम्राट अशोक के वंश द्वारा बौद्ध धर्म का प्रचार किया गया था और यह सदियों से प्रभावी रहा। हालांकि सनातन धर्म का पुनरूद्धार कांची पीठ के शंकराचार्य ने शुरू किया था। सिंह ने कहा कि भारत के इतिहास में बेशक एक समय पर शिक्षा का केंद्र नहीं था लेकिन आज यह काफी प्रगति कर चुका है। हमें लोगों को यह बताने की जरूरत है कि भारत तेजी से विकास कर रहा है। चाहे वह हमारी सूचना प्रौद्योगिकी हो, अंतरिक्ष कार्यक्रम हो या फिर दर्शन की शाखाएं हो।

Advertising