कोलकाता में बोले पीएम मोदी: भारत दुनिया में हैरिटेज टूरिज्म का बड़ा सेंटर बनकर उभरे

Saturday, Jan 11, 2020 - 08:26 PM (IST)

कोलकाता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर पश्चिम बंगाल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार का ये प्रयास है कि भारत के सांस्कृतिक सामर्थ्य को दुनिया के सामने नए रंग-रूप में रखे, ताकि भारत दुनिया में हैरिटेज टूरिज्म का बड़ा सेंटर बनकर उभरे। इस दौरान पीएम मादी ने ओल्ड करेंसी भवन में दर्शनी और कला दीर्घाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ी फाइलों को सार्वजनिक करने की मांग भी बरसों से हो रही थी, जो अब पूरी हो चुकी है।


पीएम मोदी ने कहा हैरिटेज टूरिज्म का पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश के पर्यटन उद्योग को मजबूत करने में बहुत बड़ा रोल होगा। उन्होंने कहा - देश की इच्छा रही है कि अपने सांस्कृतिक प्रतीकों का संरक्षण और आधुनिकरण हो। इसी भावना के साथ जुड़ते हुए केंद्र सरकार देश की ऐतिहासिक इमारतों को रिनोवेट कर रही है। इसकी शुरुआत कोलकाता, दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, वाराणसी की धरोहरों से की जा रही  है। 

नेताजी को याद करते हुए पीएम ने कहा, 'जब आज़ाद हिंद सरकार के 75 वर्ष पूरे हुए तो लाल किले में ध्वजारोहण का सौभाग्य मुझे खुद मिला। नेताजी से जुड़ी फाइलों को सार्वजनिक करने की मांग भी बरसों से हो रही थी, जो अब पूरी हो चुकी है।'उन्होंने कहा कि अभी हम सभी ईश्वर चंद्र विद्यासागर की 200वीं जन्म जयंती मना रहे हैं। इसी तरह 2022 में जब भारत की आज़ादी के 75 वर्ष होंगे, तब एक और सुखद संयोग बन रहा है।


राजा राममोहन राय को याद करते हुए उन्होंने कहा कि साल 2022 में महान समाज सुधारक और शिक्षाविद राजा राममोहन राय की 250वीं जन्म जयंती आने वाली है। उनके 250वें जन्म जयंती वर्ष को एक वर्ष की तरह हम मनाएं, ये हम सबका कर्तव्य है।

shukdev

Advertising