फरवरी में नेपाल घूमने वाले विदेशी पर्यटकों की लिस्ट में भारतीय टॉप पर

punjabkesari.in Monday, Mar 04, 2024 - 05:47 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः  नेपाल पर्यटन बोर्ड (NTB) ने बताया कि  फरवरी में नेपाल घूमने आने वाले विदेशी पर्यटकों की सूची में भारतीय शीर्ष पर रहे। NTB ने  कहा कि पिछले माह कुल 97426 पर्यटक नेपाल आए। इनमें से 25578 भारत से थे। इसके बाद, चीन से 9180 और अमेरिका से 9089 पर्यटकों ने हिमालयी राष्ट्र का भ्रमण किया।

 

NTB के मुताबिक, इस सूची में थाइलैंड 4799 पर्यटकों के साथ चौथे स्थान पर है, जबकि ब्रिटेन और बांग्लादेश क्रमशः 4571 और 4099 पर्यटकों के साथ पांचवें और छठे स्थान पर हैं। NTB निदेशक मणि लामिछाने के अनुसार आंकड़े बताते हैं कि फरवरी में 25 हजार से अधिक भारतीयों ने नेपाल का दौरा किया, लेकिन वास्तविक संख्या  इससे अधिक है क्योंकि भारत से बड़ी संख्या में पर्यटक भूमि मार्ग से भी आए हैं। जनवरी में नेपाल में भारत से आने वाले पर्यटकों की संख्या 18041 थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News