पाक को मात देने की तैयारी में भारत, बनाई ये योजना

punjabkesari.in Tuesday, Oct 24, 2017 - 05:02 PM (IST)

नई दिल्ली: भारत में जंग के वक्त फाइटर प्लेन्स की लैंडिंग और टेकऑफ के लिए 12 हाईवे इस्तेमाल करने लायक बनाने की योजना है। इसी के तहत आज आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर इंडियन एयरफोर्स का सबसे बड़ा टचडाउन हुआ। 17 फाइटर प्लेन्स बारी-बारी से एक्सप्रेस-वे के एक हिस्से पर उतारे गए। इनमें बड़ा एयरक्राफ्ट हरक्यूलिस भी शामिल था। सूत्रों की माने तो यह योजना पाकिस्तान को मात देने की तैयारी मानी जा रही। 

इस टैस्ट की सफलता के साथ ही भारत के पास पाकिस्तान से तीन गुना ज्यादा रोड रनवे हो जाएंगे। पाकिस्तान के पास अभी चार रोड रनवे हैं। उसने पिछली बार 2016 में उड़ी हमले के बाद इस्लामाबाद में हाईवे पर फाइटर प्लेन उतारे थे। वहीं, भारत 2015 से अब तक तीन बार इस तरह की कामयाब टेस्टिंग कर चुका है। दुनिया में दूसरे वर्ल्ड वॉर के समय से इस तरह के परीक्षण हो रहे हैं। 1939 में विंटर वॉर के दौरान फिनलैंड ने जमी हुई झील पर ही एयरस्ट्रिप बना दिया था।
PunjabKesari
भारत ने 2015 से की  ऑफिशियल टेस्टिंग 
पाकिस्तान के खिलाफ 1971 की जंग के दौरान छोटे फाइटर प्लेन जेनेट को कोलकाता की सड़क पर उतारा गया था। हालांकि, इसका सामरिक महत्व नहीं था। इसके बाद 2015 से भारत ने इसकी ऑफिशियल टेस्टिंग शुरू की। 21 मई 2015 को 'मिराज-2000 ' को यमुना एक्सप्रेस-वे पर उतारा गया था। यह पहला मौका था जब इंडियन एयरफोर्स ने रोड पर फाइटर प्लेन उतारा था। एयरफोर्स के एक हेलिकॉप्टर ने भी एक्सप्रेस वे पर लैंडिंग की। इसके लिए ग्रेटर नोएडा और आगरा को जोड़ने वाले यमुना एक्सप्रेस-वे को आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया था।

दूसरी बार 21 नवंबर 2016 को लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे के इनॉगरेशन के वक्त मिराज और सुखोई ने यहां टच डाउन किया था। 302 किलोमीटर का यह एक्सप्रेस-वे रिकॉर्ड 22 महीने में बन कर तैयार हुआ था। यह देश का सबसे लंबा सिक्स लेन एक्सप्रेस वे है, जिसे एट लेन तक किया जा सकता है।  तीसरी कोशिश में  आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर एयरफोर्स का सबसे बड़ा टचडाउन 24 अक्टूबर 2017 को हुआ। 17 फाइटर प्लेन्स को यहां लाया गया। कैरियर एयरक्राफ्ट सुपर हरक्यूलिस की लैंडिंग हुई। इसमें से गरुड़ कमांडो एक्सप्रेस-वे पर उतरे।

 क्या है भारत की प्लानिंग ?
पाकिस्तान में 2 हाईवे पर फाइटर प्लेन लैंड कराए जा सकते हैं। इन पर चार रनवे हैं। एम-1 हाईवे पेशावर को इस्लामाबाद से जोड़ता है। एम-2 हाईवे लाहौर को इस्लामाबाद से जोड़ता है। पाकिस्तान ने 2000 में इन हाईवेज पर फाइटर प्लेन की लैंडिंग का ट्रायल किया था। हाईवे पर 2-2 इमरजेंसी रनवे सेक्शन बनाए गए थे। 18 सितंबर को उड़ी अटैक के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया था। जंग जैसे हालात थे। तब पाक सेना ने इस्लामाबाद में हाईवे से फाइटर प्लेन उड़ाए थे।  भारत में 22 हाईवे पर रनवे तैयार करने का प्लान है। इनमें से 12 हाईवे पर रनवे बनाने की एयरफोर्स मंजूरी दे चुकी है। इन हाईवे पर कुछ किमी हिस्से को एयर स्ट्रिप की तरह तैयार किया जाना है। 12 रनवे तैयार हो जाने पर भारत के पास पाकिस्तान से तीन गुना ज्यादा रोड रनवे की कैपेसिटी होगी।

 इन 12 हाईवे पर बनेंगे रोड रनवे
 1. जमशेदपुर-बालासोर हाईवे और छत्तरपुर-दीघा हाइवे। दोनों ओडिशा से सटे हैं।
 2. बिहार में किशनगंज-इस्लामपुर हाईवे। 
 3. दिल्ली-यूपी का दिल्ली-मुरादाबाद हाईवे।            
 4. जम्मू कश्मीर में बिजबेहड़ा-चिनार बाघ हाईवे।
 5. उत्तराखंड में रामपुर-काठगोदाम हाईवे। 
 6. उत्तर प्रदेश में लखनऊ-वाराणसी हाइवे। 
 7. गुजरात का द्वारका-मालिया हाईवे।
 8. पश्चिम बंगाल का खड़गपुर-क्योंझर हाईवे।
 9. असम में मोहनबारी-तिनसुकिया हाईवे।
 10.आंध्र प्रदेश का विजयवाड़ा-राजामुंदरी हाईवे।
 11.तमिलनाडु का चेन्नई-पुड्‌डुचेरी हाईवे। 
  12. राजस्थान का फलौदी-जैसलमेर हाईवे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News