भारत और नेपाल ने किया संयुक्त सैन्य अभ्यास

punjabkesari.in Monday, Oct 31, 2016 - 07:14 PM (IST)

नई दिल्ली: भारत और नेपाल ने आज नेपाल के सलझंडी के सैन्य युद्ध स्कूल के मैदान में संयुक्त सेनाभ्यास ‘सूर्य किरण’ शुरू किया। यह सेनाभ्यास 13 अक्टूबर तक चलेगा। दोनों देशों के बीच यह दसवां सैन्य अभ्यास है। यह अभ्यास हर साल बारी-बारी से एक-दूसरे देश में होता है।   

भारतीय सेना का नेतृत्व कुमाऊं रेजिमेंट ने किया जबकि नेपाल सेना से जबर जुंग ने भाग लिया। दोनों देशों ने इस अभ्यास को आतंकवाद का मुकाबला करने और आपदा प्रबंधन पर केन्द्रित किया। इस अभ्यास से दोनों देशों को रक्षा सहयोग एवं संबंधों को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी और दोनों एक दूसरे के अनुभवों को साझा करेंगे। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News