भारत ने फिर दिखाई दरियादिली! भूकंप से तबाही के बीच पड़ोसी देश के लिए बढ़ाया मदद का हाथ
punjabkesari.in Tuesday, Sep 02, 2025 - 11:21 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: अफगानिस्तान में बीते दिनों आए 6.0 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने देश में भारी तबाही मचाई है। अफगानिस्तान के जलालाबाद में हालात काफी खराब हैं। इस भूकंप में मरने वालों का आंकड़ा 1,100 तक पहुंच गया है, जबकि 3,500 से अधिक लोग घायल हैं। इस आपदा में अब तक मरने वालों का आंकड़ा बचाव और राहत कार्य युद्ध स्तर पर जारी हैं, लेकिन मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है।
जान-माल का हुआ भारी नुकसान-
यह भूकंप इतना भयानक था कि इसने घरों, सड़कों और अन्य ढांचों को बुरी तरह से नुकसान पहुंचाया। कई गांव पूरी तरह से तबाह हो गए हैं, जिससे हजारों लोग बेघर हो गए हैं। भूकंप के बाद भी कई आफ्टरशॉक्स महसूस किए गए, जिससे लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। मलबे के नीचे दबे लोगों को निकालने का काम जारी है। घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पतालों और चिकित्सा केंद्रों में भर्ती कराया गया है। कई घायलों की हालत गंभीर है, जिससे मरने वालों की संख्या में वृद्धि हो सकती है।
भारत ने मदद के लिए बढ़ाया हाथ-
इस मुश्किल घड़ी में भारत ने अफगानिस्तान को तुरंत मदद भेजी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त किया था और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया था। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी अफगान विदेश मंत्री से बात की थी। भारत ने अफगानिस्तान में 1,000 परिवारों के लिए टेंट और 15 टन खाद्य सामग्री भेजी है। भारतीय मिशन ने काबुल से कुनार तक राहत सामग्री पहुंचाने का काम किया है। जयशंकर ने यह भी कहा है कि भारत भविष्य में भी और राहत सामग्री भेजता रहेगा।