इस देश में 9 साल की लड़कियों से शादी कर सकेंगे पुरुष! महिलाओं के छिन जाएंगे अधिकार
punjabkesari.in Sunday, Nov 10, 2024 - 10:35 PM (IST)
नेशनल डेस्क : दुनिया भर में बाल विवाह को खत्म करने की कोशिशें चल रही हैं, वहीं इराक एक विवादास्पद कदम उठाते हुए अपने विवाह कानून में बदलाव करने जा रहा है। नए संशोधन के तहत, लड़कियों की शादी की न्यूनतम उम्र 9 साल कर दी जाएगी, जिसका मतलब यह होगा कि पुरुषों को 9 साल की लड़कियों से शादी करने की कानूनी अनुमति मिल जाएगी। इसके अलावा, महिलाओं के तलाक, बच्चों की कस्टडी और संपत्ति के अधिकार भी सीमित कर दिए जाएंगे।
इराक सरकार का कहना है कि यह कानून लड़कियों को अनैतिक संबंधों से बचाने के लिए लाया जा रहा है, लेकिन यह प्रस्ताव देश की महिलाओं के बीच भारी विरोध का कारण बन गया है। सरकार इस कानून को जल्द ही पारित करने की तैयारी कर रही है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
9/11 जैसे हमले की फिराक में था फ्लाईदुबई का को-पायलट, प्लेन को ऊंची इमारत से टकराने की बनाई थी योजना
