दुनिया में मचा तहलका! इस देश में एक AI रोबोट बना मंत्री, भ्रष्टाचार रोकने के लिए किया कैबिनेट में शामिल
punjabkesari.in Monday, Oct 27, 2025 - 05:30 PM (IST)
नेशनल डेस्क: AI के बढ़ते दौर में जहाँ नौकरियों पर खतरा मंडरा रहा है, वहीं अब रोबोट ने मंत्रियों की कुर्सी पर भी दस्तक दे दी है। यूरोप के छोटे से देश अल्बानिया ने दुनिया में पहली बार एक AI-संचालित रोबोट को अपना मंत्री बनाकर इतिहास रच दिया है। अल्बानिया के प्रधानमंत्री एडी रामा ने अपनी नई कैबिनेट में 'दीएला' (Diella) नामक एक डिजिटल बॉट को मंत्री के रूप में शामिल किया है। दीएला का अर्थ 'सूरज' होता है।
भ्रष्टाचार मुक्त देश बनाने के लिए अनोखी पहल
अल्बानिया (आबादी करीब 28 लाख) 2030 तक यूरोपीय संघ (EU) में शामिल होना चाहता है। EU की एक प्रमुख शर्त यह है कि अल्बानिया को भ्रष्टाचार को रोकने में अपनी क्षमता साबित करनी होगी। भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने की इस बड़ी चुनौती से निपटने के लिए ही प्रधानमंत्री रामा ने रोबोट मंत्री की नियुक्ति का यह नया विचार पेश किया।
<
Albania has become the first country in the world to have an AI minister – not an AI minister, but a virtual minister made of pixels and code and powered by artificial intelligence. Her name is "Diella", which means sunshine in Albanian, and she will be responsible for all public… pic.twitter.com/SwdjUogAGs
— Deg🔶 (@d_e_gX) September 11, 2025
>
पब्लिक प्रोक्योरमेंट का बनाया प्रभारी
दीएला को अल्बानिया का पब्लिक प्रोक्योरमेंट (सार्वजनिक खरीद) का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। सार्वजनिक खरीद के टेंडर में घोटाले होना आम बात है, इसलिए जल्द ही इस पूरी प्रक्रिया को AI के हवाले कर दिया जाएगा। पीएम रामा ने कहा, "दीएला शारीरिक रूप से मौजूद नहीं है, लेकिन वह अल्बानिया को पब्लिक टेंडर में भ्रष्टाचार से 100 % मुक्त होने वाला पहला देश बनाने में मदद करेगी।"
जनवरी से पोर्टल पर कर रही थी काम
दीएला को जनवरी 2025 में ई-अल्बानिया प्लेटफॉर्म पर लॉन्च किया गया था। तब से वह ऑनलाइन सरकारी सेवाओं में लोगों की मदद कर रही है। इलेक्ट्रॉनिक स्टैम्प और वॉइस कमांड से लैस दीएला ने नौकरशाही की लेटलतीफी कम करने में मदद की है। अब तक दीएला करीब 40,000 दस्तावेज़ जारी कर चुकी है, जिसके बाद उसे प्रमोट कर मंत्री बनाया गया है।
ये भी पढ़ें- Gold- Silver Price Rise: सोने-चांदी के दाम में भारी उछाल! चांदी हुई ₹997 महंगी, गोल्ड भी ₹1.22 लाख के पार
दीएला पारंपरिक अल्बानियाई कपड़े पहनती है और एक गुड़िया जैसी दिखाई देती है। यह तेज़ और स्मार्ट कंप्यूटर प्रोग्राम न तो रिश्वत लेता है और न ही इंसानों की तरह थकता है, बल्कि तेज़ी से अधिक काम करने में सक्षम है।
लोगों के मन में सवाल
सभी लोग इस AI रोबोट मंत्री की नियुक्ति से खुश नहीं हैं। लोगों के मन में कई सवाल हैं:
- अगर कंप्यूटर सिस्टम पहले से ही भ्रष्ट हुआ तो क्या रोबोट रह पाएगा?
- अगर दीएला से कोई गलती हो जाए तो उसकी जिम्मेदारी बॉट की होगी या उसे बनाने वाले व्यक्ति की?
इन सवालों के बीच अल्बानिया का यह कदम दुनिया भर के देशों में प्रशासनिक सुधार और AI के बढ़ते प्रभाव को दिखाता है।
