BJP- EC के ''चोर बाजार'' में जितनी बड़ी चोरी, उतना बड़ा इनाम: राहुल
punjabkesari.in Tuesday, May 12, 2026 - 01:14 PM (IST)
नेशनल डेस्क: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) मनोज अग्रवाल को राज्य का मुख्य सचिव नियुक्त किए जाने को लेकर मंगलवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी और निर्वाचन आयोग के "चोर बाज़ार" में जो जितनी बड़ी चोरी करेगा, उसे उतना बड़ा इनाम मिलेगा।
<
BJP-EC के “चोर बाज़ार” में - जितनी बड़ी चोरी, उतना बड़ा इनाम। https://t.co/2lNC1oATW1
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 12, 2026
>
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, "भाजपा-निर्वाचन आयोग के "चोर बाज़ार" में - जितनी बड़ी चोरी, उतना बड़ा इनाम।" अग्रवाल को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। इससे पहले, पश्चिम बंगाल में निर्वाचन आयोग के विशेष पर्यवेक्षक रहे सुब्रत गुप्ता को मुख्यमंत्री अधिकारी का सलाहकार नियुक्त किया गया।
