IMD Weather Alert: जून तो बस ट्रेलर था, जुलाई में मचेगा गर्मी का असली हाहाकार, IMD ने जारी की डराने वाली भविष्यवाणी

punjabkesari.in Wednesday, Jul 01, 2026 - 02:27 PM (IST)

IMD Weather Alert: देशावसी इस समय भीषण गर्मी से परेशान हैं। इस भयानक गर्मी के बीच IMD ने जुलाई 2026 के लिए अपना मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। इस अनुमान के अनुसार जुलाई में देश में बहुत कम बारिश होगी। इसके अलावा देश के ज्यादातर हिस्सों में दिन और रात का तापमान भी सामान्य से ज्यादा ही दर्ज किए जाने की उम्मीद है। यानि की फिलहाल लोगों को भयानक गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें-  Modi Cabinet Reshuffle: सिर्फ परफॉर्मेंस ही नहीं, चुनाव, बागी, सहयोगी और समीकरण इन 4 बड़े फॉर्मूलों पर तैयार हो रही है मोदी मंत्रिमंडल की नई लिस्ट

तापमान को लेकर IMD ने की डराने वाली भविष्यवाणी

तापमान को लेकर मौसम विभाग का कहना है कि देश में लगभग सभी हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा। रात के समय भी कोई राहत नहीं मिलेगी। रातों को उमस और गर्मी परेशान करेगी।

PunjabKesari

कमजोर मानसून के पीछे का कारण

मौसम विभाग ने मानसून के कमजोर होने के पीछे वैश्विक समुद्री परिस्थितियों को जिम्मेदार ठहराया है। विभाग का कहना है कि अल-नीनो का मजबूत होना भारतीय मानसून के लिए अच्छा नहीं माना जाता।

ये भी पढ़ें- दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने 'Our Monuments, Our Pride' के तहत दो नई हेरिटेज योजनाओं को दी मंज़ूरी

किसानों और प्रशासन के लिए IMD ने जारी की विशेष हिदायत

कम बारिश के इस अनुमान को देखते हुए मौसम विभाग ने कृषि क्षेत्र, बिजली उत्पादन और जल आपूर्ति विभागों को अलर्ट मोड पर रहने को कहा है। विभाग ने कहा है कि लंबे समय तक बारिश न होने के कारण फसलों की सिंचाई पर असर पड़ेगा। इसलिए किसानों और संबंधित सरकारी एजेंसियों को हिदायत देते हुए पानी को पहले ही इक्ट्ठा करने के बारे में कहा गया है। ताकि आने वाले समय में अगर को संकट आता है तो उससे निपटा जा सके।

IMD अब जुलाई के आखिर में अगस्त और सितंबर महीने के लिए अपना अगला विस्तृत पूर्वानुमान जारी करेगा। तब तक आम जनता और प्रशासन को साप्ताहिक मौसम अपडेट्स पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News