दिल्ली हिंसा पर बोले महाराष्ट्र के मंत्री- इतिहास में लोग अमित शाह को ''नादिर शाह'' बुलाएंगे

punjabkesari.in Tuesday, Mar 03, 2020 - 02:41 PM (IST)

नेशनल डेस्कः दिल्ली हिंसा के बाद राजनीति आरोप-प्रत्योप का सिलसिला जारी है। इसी बीच महाराष्ट्र के मंत्री तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता नवाब मलिक ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर हमला बोलते हुए कहा कि वे नादिर शाह हैं जिन्होंने दिल्ली को जलने दिया। मलिक ने शाह के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि जिस तरह दिल्ली जलती रही और लोग मरते रहे, शाह को लोग इतिहास में नादिर शाह के नाम पर जाने जाएंगे। मलिक ने कहा कि फारस के शाह नादिर शाह ने 1730 में कमजोर मुगलों को हराने के बाद हजारों हिंदुओं और मुस्लिमों को मौत के घाट उतार दिया था। इसके साथ ही उसने अपनी सेना के लिए महिलाओं और बच्चों को गुलाम बना लिया था।

 

कौन हैं नादिर शाह
नादिर शाह अफ़्शार (या नादिर क़ुली बेग़) (1688 - 1747) फ़ारस का शाह था  (1736 - 1747) और उसने सदियों के बाद क्षेत्र में ईरानी प्रभुता स्थापित की थी। उसने अपना जीवन दासता से शुरू किया था और फ़ारस का शाह ही नहीं बना बल्कि उसने उस समय ईरानी साम्राज्य के सबल शत्रु उस्मानी साम्राज्य और रूसी साम्राज्य को ईरानी क्षेत्रों से बाहर निकाला। उसने अफ़्शरी वंश की स्थापना की थी और उसका उदय उस समय हुआ जब ईरान में पश्चिम से उस्मानी साम्राज्य (ऑटोमन) का आक्रमण हो रहा था और पूरब से अफ़गानों ने सफ़ावी राजधानी इस्फ़हान पर अधिकार कर लिया था। उत्तर से रूस भी फ़ारस में साम्राज्य विस्तार की योजना बना रहा था। इस परिस्थिति में भी उसने अपनी सेना संगठित की और अपने सैन्य अभियानों की वज़ह से उसे फ़ारस का नेपोलियन या एशिया का अंतिम महान सेनानायक जैसी उपाधियों से सम्मानित किया जाता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News