GATE 2026 Result Out: IIT गुवाहाटी ने जारी किया रिजल्ट, ऐसे करें चेक अपना स्कोर और रैंक

punjabkesari.in Thursday, Mar 19, 2026 - 06:09 PM (IST)

GATE 2026 Result: इंजीनियरिंग और साइंस के छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। Indian Institute of Technology Guwahati ने GATE 2026 का परिणाम आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार एनरोलमेंट आईडी या ईमेल आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन कर अपना स्कोर और रैंक देख सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • रिजल्ट जारी: 19 मार्च 2026
  • टॉपर्स लिस्ट: 25 मार्च 2026
  • फ्री स्कोरकार्ड डाउनलोड: 27 मार्च से 31 मई 2026
  • पेड डाउनलोड: 1 जून से 31 दिसंबर 2026 (₹500 शुल्क)

स्कोरकार्ड में क्या-क्या होगा?

  • उम्मीदवार का नाम
  • माता-पिता का नाम
  • GATE स्कोर
  • ऑल इंडिया रैंक (AIR)
  • कैटेगरी
  • परीक्षा तिथि
  • क्वालीफाइंग मार्क्स

परीक्षा कब हुई थी?

GATE 2026 परीक्षा 7, 8, 14 और 15 फरवरी 2026 को आयोजित की गई थी। यह कंप्यूटर आधारित परीक्षा दो शिफ्ट में हुई:

  • सुबह: 9:30 से 12:30
  • दोपहर: 2:30 से 5:30

इसमें देशभर के लाखों उम्मीदवारों ने भाग लिया और 30 से अधिक विषय शामिल थे।

कंप्यूटर साइंस में सबसे ज्यादा क्रेज

पिछले कुछ वर्षों में Computer Science (CS) सबसे लोकप्रिय पेपर बनकर उभरा है।

  • 2023: 99 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन
  • 2024: 1.5 लाख से ज्यादा
  • 2025: 2.07 लाख (रिकॉर्ड)
  • 2025 में ही लगभग 27,500 से ज्यादा उम्मीदवार क्वालीफाई हुए थे, जो इस ट्रेंड को दर्शाता है।

GATE स्कोर से कहां मिलती है नौकरी?

अच्छे स्कोर वाले उम्मीदवारों के लिए कई बड़ी PSU कंपनियों के दरवाजे खुल जाते हैं, जैसे:

  • ONGC
  • NTPC
  • BHEL
  • GAIL
  • IOCL
  • DRDO

इन कंपनियों में इंजीनियर ट्रेनी, GET और मैनेजमेंट ट्रेनी जैसे पदों पर भर्ती होती है।

GATE क्या है?

GATE (Graduate Aptitude Test in Engineering) एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसके जरिए उम्मीदवार IIT, NIT और अन्य संस्थानों में M.Tech, ME और PhD जैसे कोर्स में प्रवेश पा सकते हैं। साथ ही, यह परीक्षा PSU नौकरियों के लिए भी अहम मानी जाती है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

SHUKDEV PRASAD

Related News