Gold Ring Rate on karwachauth: पत्नी को गिफ्ट करना चाहते हैं Gold Ring, एक बार चेक कर लें प्राइज़!
punjabkesari.in Friday, Oct 10, 2025 - 12:20 PM (IST)

नेशनल डेस्क: करवा चौथ का त्योहार विवाहित महिलाओं के लिए बहुत खास होता है, जब वे पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इस दिन सजने-संवरने के लिए सोने-चांदी की खरीदारी भी खूब होती है, जिसके चलते त्योहार से पहले बाज़ारों में गहनों की मांग बढ़ जाती है।
इस साल 2025 में करवा चौथ 10 अक्टूबर को मनाया जाएगा, लेकिन इससे ठीक पहले सोने-चांदी की कीमतों ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अगर आपने पिछले साल 2024 में गहने खरीदे थे, तो इस साल की कीमतों से तुलना करना चाहेंगे। आइए जानते हैं पिछले साल करवा चौथ पर सोने का भाव क्या था और इस साल कितनी तेज़ी आई है।
पिछले साल (2024) क्या थे सोने के दाम?
पिछले साल 2024 में करवा चौथ के दिन सोने के भाव कुछ इस प्रकार थे (प्रति 10 ग्राम):
- 24 कैरेट सोना: ₹79,570
- 22 कैरेट सोना: ₹72,930
- 18 कैरेट सोना: ₹59,670
ये भी पढ़ें- Karwa Chauth 2025: करवाचौथ पर सिर्फ इतने मिनट ही रहेगा पूजा का शुभ मुहूर्त! यहां पर चेक करें टाइमिंग
उदाहरण: अगर आपने पिछले साल 5 ग्राम की 18 कैरेट की अंगूठी खरीदी थी, तो बिना किसी मेकिंग चार्ज और टैक्स के, वह आपको लगभग ₹29,835 में पड़ी होगी।
2025 में सोने की कीमत कितनी बढ़ गई?
साल 2025 में करवा चौथ से ठीक पहले (8 और 9 अक्टूबर के आसपास) सोने की कीमतें आसमान छूती दिख रहीं थीं। प्रति 10 ग्राम ये कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थीं, जो इस प्रकार हैं-
- 24 कैरेट सोना: ₹1,22,570
- 22 कैरेट सोना: ₹1,12,274
- 18 कैरेट सोना: ₹91,928
कितना हुआ अंतर?
पिछले साल के 18 कैरेट सोने के दाम (₹59,670) की तुलना में इस साल (₹91,928) प्रति 10 ग्राम पर करीब ₹32,000 की भारी बढ़ोतरी हुई है।
आज 18 कैरेट की अंगूठी कितने की पड़ेगी?
अगर आप इस करवा चौथ पर 5 ग्राम की 18 कैरेट सोने की अंगूठी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो मौजूदा रेट के हिसाब से 5 ग्राम सोने की कीमत (बिना मेकिंग चार्ज और टैक्स): ₹45,964 (91,928÷2) मेकिंग चार्ज, GST और ब्रांड वैल्यू को जोड़ने के बाद एक सामान्य 5 ग्राम की 18 कैरेट सोने की अंगूठी की कुल कीमत लगभग ₹52,000 से ₹55,000 के बीच हो सकती है।