Health Alert: हार्ट को रखना है तंदुरुस्त? ये सुपरफूड्स आज से ही करें अपनी डाइट में शामिल

punjabkesari.in Thursday, Jul 31, 2025 - 06:20 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भारत में दिल से जुड़ी बीमारियों के मामले बीते कुछ वर्षों में चिंताजनक रूप से बढ़े हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ इसके लिए खराब जीवनशैली और असंतुलित खानपान को मुख्य कारण मानते हैं। खासकर युवाओं में हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट के बढ़ते मामले एक गंभीर चेतावनी हैं कि अब हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना जरूरी हो गया है। डॉक्टरों के अनुसार, यदि समय रहते खानपान की आदतों और दिनचर्या में बदलाव न किया गया तो यह समस्या आने वाले वर्षों में और भी गंभीर रूप ले सकती है।

हृदय रोग से बचाव के लिए विशेषज्ञ रोजमर्रा के आहार में कुछ जरूरी चीजों को शामिल करने की सलाह देते हैं। फलों, सब्जियों, साबुत अनाज और अच्छे वसा (healthy fats) से भरपूर भोजन न केवल दिल की सेहत को बेहतर बनाता है, बल्कि डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और कैंसर जैसे कई गंभीर रोगों के खतरे को भी कम करता है।

कौन से फूड्स हैं फायदेमंद?
1. हरे पत्तेदार साग
पालक, केल और कोलार्ड ग्रीन्स जैसे साग विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। यह शरीर में सूजन कम करते हैं और दिल को मजबूत बनाए रखते हैं।

2. रंगीन सब्जियां
गाजर, शकरकंद और टमाटर जैसी सब्जियां न सिर्फ पोषण देती हैं बल्कि हृदय रोग से भी बचाती हैं।

3. बेरीज (जामुन, स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी)
इन फलों में मौजूद एंथोसायनिन नामक एंटीऑक्सीडेंट ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और सूजन को कम करता है, जो कि हृदय रोगों की मुख्य वजहों में से एक है।

4. साबुत अनाज
दलिया, ब्राउन राइस और क्विनोआ जैसे अनाज फाइबर से भरपूर होते हैं। यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं और दिल की कार्यक्षमता को बेहतर बनाते हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि एक संतुलित और पौष्टिक आहार अपनाने के साथ नियमित व्यायाम और तनावमुक्त जीवनशैली अपनाकर दिल की बीमारियों से काफी हद तक बचा जा सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Related News