होली के दिन अगर आप भी जा रहे हैं घर से बाहर, देख लें दिल्ली मेट्रो की यह एडवाइजरी

punjabkesari.in Monday, Mar 06, 2023 - 06:53 PM (IST)

नेशनल डेस्कः होली के दिन अगर आप दिल्ली में कहीं यात्रा करना चाहते हैं तो आपके लिए यह जानकारी बहुत महत्वपूर्ण हो सकती है। दरअसल,  दिल्ली मेट्रो की सेवाएं होली के दिन दोपहर ढाई बजे से शुरू होंगी। डीएमआरसी ने एक बयान में कहा, “होली के त्योहार के दिन यानी आठ मार्च, 2023 (बुधवार) को रैपिड मेट्रो/एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर दोपहर 14:30 बजे (दोपहर 2:30 बजे) तक मेट्रो सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी।”

बयान में कहा गया है कि मेट्रो ट्रेन सेवाएं उस दिन सभी लाइनों पर टर्मिनल स्टेशनों से दोपहर 2:30 बजे शुरू होंगी और उसके बाद सामान्य रूप से जारी रहेंगी। अधिकारियों ने बताया कि आठ मार्च को दोपहर 2:30 बजे के बाद मेट्रो फीडर बस सेवाएं भी पूर्ववत शुरू हो जाएंगी। 

बता दें कि देश में 8 मार्च को होली का त्योहार मनाया जाएगा। देशभर में होली की धूम अभी से देखी जा रही है। जनता रंगो के सरावोर में डूबी हुई है। रंग, गुलाल, पिचकारियों से बाजार गुलजार हैं। बाजार में भगवा रंग की मांग सबसे ज्यादा है। गौरतलब है कि साल 2020 में कोरोना आने के बाद पिछले दो सालों से होली का त्योहार पाबंदियों के बीच मनाया जा रहा था। लेकिन इस बार होली की धूम देखने को मिल रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News