ये कीड़ा देखते ही हो जाएं दूर, अगर गलती से छू लिया तो मार जाएगा लकवा! एक डंक से ही हो सकती है मौत

punjabkesari.in Monday, Apr 07, 2025 - 06:12 PM (IST)

नेशनल डेस्क: किंग कोबरा, जो कि एक खतरनाक और विषैला जीव है, अक्सर जहरीले जीवों की सूची में सबसे ऊपर आता है। लेकिन आज हम आपको एक और छोटे, खूबसूरत लेकिन बेहद खतरनाक जीव के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका नाम है "जियोग्राफी कोन स्नेल" (Conus Geographus)। यह समुद्री घोंघा देखने में आकर्षक होता है, लेकिन इसका जहर इतना घातक है कि एक डंक से जान भी जा सकती है।
PunjabKesari
सरीर को लकवाग्रस्त कर देता है जहर
यह घोंघा इंडो-पैसिफिक महासागर में चट्टानों के आसपास पाया जाता है। इसका जहर इतना शक्तिशाली होता है कि एक छोटी सी बूंद भी एक वयस्क इंसान की जान ले सकती है। इस घोंघे का जहर "कॉनोटॉक्सिन" (Conotoxin) कहलाता है, जो शिकार को लकवाग्रस्त कर देता है। इसका असर इतना तेज होता है कि शिकार के शरीर का नियंत्रण पूरी तरह से खत्म हो जाता है।

यह घोंघा अपनी नुकीली सीरी में जहर छोड़ता है, जिससे शिकार तुरंत लकवाग्रस्त हो जाता है और बाद में उसकी मौत हो जाती है। इसकी विशेषता यह है कि यह बिच्छू से 10 गुना कम जहर छोड़कर भी शिकार को मार सकता है। यही कारण है कि इसे दुनिया के सबसे जहरीले जीवों में गिना जाता है।
PunjabKesari
समुद्री घोंघे के जहर का अभी तक नहीं बन पाया कोई भी एंटीडो
डरा देने वाली बात यह है कि इस समुद्री घोंघे के जहर का अभी तक कोई एंटीडोट (Antidote) नहीं बन पाया है। कई गोताखोरों की मौत इस जहर के कारण हो चुकी है। अगर आप इसे कभी देख पाएं, तो तुरंत उससे दूर हो जाएं, क्योंकि यह आपकी जान भी ले सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Related News