Lockdown: दिल्ली की सड़कों पर सैर-सपाटे के लिए निकला IAS अधिकारी! पुलिस ने रोका तो...

punjabkesari.in Monday, Apr 13, 2020 - 03:51 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए पूरे भारत को लॉकडाउन कर दिया गया है, जिस कारण घर में ही कैद। हालांकि कुछ ऐसा लोग भी हैं जो घर से बाहर निकलने के लिए कई तरह के जुगाड़ कर रहे हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला दिल्ली के उत्तर पश्चिमी जिले में, जहां एक शख्स घुमने के​ लिए फर्जी आईएएस बन गया। हालांकि उसका यह झूठ ज्यादा देर तक चल नहीं सका और वह पकड़ गया। 

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार 29 वर्षीय आदित्य गुप्ता दिल्ली की सड़कों पर आराम से कार दौड़ा रहा था जब शक होने पर पुलिस ने उसे रोका तो वह उल्टा उनसे ही उलझ गया। इतना ही नहीं उसने खुद को गृह मंत्रालय में सीनियर IAS बताते हुए पुलिस पर रौब झाड़ा। उसने पुलिसकर्मियों से कहा कि तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई कार चेक करने की। उसकी कार पर दिल्ली पुलिस के अलावा भारत सरकार का स्टीकर लगा हुआ था। कार के आगे तिरंगा झंडा भी लगा था। 

PunjabKesari

हैरानी की बात है कि पुलिस को चकमा देने के लि गृह मंत्रालय लिखी हुई एक फाइल भी दिखाई। यह भी बताया कि वह 2009 बैच का IAS अफसर है। उसने कई IAS अफसरों के नाम भी बताए, लेकिन जब उससे सख्ती से पूछताछ हुई तो उसकी पोल खुल गई। सख्ती से पूछेने पर उसने सारी सच्चाई बता दी। 

PunjabKesari

पुलिस ने तुरंत मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खि‍लाफ केस दर्ज कर उसे पकड़ लिया और उसकी गाड़ी भी जब्त‍ कर ली।  आरोपी की पहचान 29 वर्षीय आदित्य गुप्ता के रूप में हुई है, जो केशवपुरम इलाके का ही रहने वाला है। उसके पिता एक कॉन्ट्रैक्टर हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी लॉकडाउन के बीच महज सैर-सपाटे के लिए और टशन दिखाने के लिए फर्जी IAS बन गया था। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News