‘बच्चे की तरह चलना और खाना-पीना सीख रहा हूं...’- शुभांशु शुक्ला ने स्पेस से शेयर किया वीडियो मैसेज

punjabkesari.in Thursday, Jun 26, 2025 - 02:20 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष में एक रात बिताने के बाद अपना पहला वीडियो संदेश भेजा है। एक्सिओम-4 मिशन के तहत अंतरिक्ष में पहुंचे शुक्ला ने मुस्कुराते हुए कहा, "अंतरिक्ष से नमस्कार!" यह संदेश भारत के मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है, जो 41 साल बाद अंतरिक्ष में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है।

<

>


अंतरिक्ष में "बच्चे की तरह" सीख रहे शुक्ला-

अपने वीडियो संदेश में शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष में अपने प्रारंभिक अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा,"अंतरिक्ष में चहलकदमी करना और खाना-पीना, मैं एक बच्चे की तरह सीख रहा हूं।" उन्होंने यह भी बताया कि वह वहां काफी सो रहे हैं। शुक्ला ने इस उपलब्धि को "एक छोटा कदम लेकिन भारत के मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम की दिशा में एक स्थिर और ठोस कदम" बताया। वह अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर समय बिताने और अपने अनुभवों को साझा करने के लिए उत्सुक हैं।

PunjabKesari

30 दिन का क्वारंटाइन और एक "नन्हा साथी"-

इस मिशन से पहले, शुभांशु शुक्ला 30 दिनों तक क्वारंटाइन में थे। उन्होंने कहा, "क्या मजेदार राइड थी यह, 30 दिन के क्वारंटाइन के बाद मैं सिर्फ स्पेस में जाना चाहता था। यह एक शानदार राइड थी।" उन्होंने इस पूरी यात्रा में सहयोग देने वाले सभी लोगों, विशेषकर अपने परिवार और दोस्तों को धन्यवाद दिया और कहा कि यह केवल उनकी अकेले की कामयाबी नहीं है। वीडियो मैसेज में शुभांशु शुक्ला के साथ उनका एक छोटा सा सॉफ्ट टॉय 'हंस' भी नजर आया। शुक्ला ने बताया कि भारतीय संस्कृति में हंस ज्ञान का प्रतीक है। वह अंतरिक्ष के नजारों का आनंद ले रहे हैं और सीख रहे हैं कि इस वातावरण में कैसे खाना चाहिए।

41 साल बाद भारत की अंतरिक्ष उड़ान-

शुभांशु शुक्ला ने गर्व के साथ बताया कि अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की ट्रेनिंग के दौरान उन्होंने भारतीय तिरंगे को अपने कंधे पर रखा था। यह उन्हें याद दिलाता रहा कि वह इस यात्रा में अकेले नहीं हैं, बल्कि सभी भारतीय इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा हैं। बुधवार को अंतरिक्ष स्टेशन से यह मिशन लॉन्च हुआ। लॉन्च के लगभग एक घंटे बाद शुभांशु शुक्ला ने एक वीडियो मैसेज में कहा था कि वह चालक दल के साथ 7.5 किलोमीटर प्रति सेकंड की गति से पृथ्वी की परिक्रमा कर रहे हैं। उन्होंने अंतरिक्ष उड़ान के 10 मिनट बाद ही कहा था, "नमस्कार, मेरे प्यारे देशवासियों, हम 41 साल बाद अंतरिक्ष में पहुंचे हैं। यह एक शानदार यात्रा थी।"

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News