नहाने के बदले गंगाजल छिड़क लेता था पति... परेशान पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम

punjabkesari.in Tuesday, Sep 17, 2024 - 06:48 PM (IST)

नेशनल डेस्क : पति और पत्नी का रिश्ता दुनिया के सबसे पवित्र और अनमोल रिश्तों में से एक है। यह बंधन साँस से साँस का बंधन होता है, जहाँ दो दिल एक धड़कन की तरह मिल जाते हैं। पति और पत्नी का यह संबंध एक सुंदर और सामंजस्यपूर्ण सह-अस्तित्व का उदाहरण है। जैसे पति झरना है, तो पत्नी उसका पानी है; पति पेड़ है, तो पत्नी उसकी छांव। यह संबंध एक दूसरे के साथ जुड़कर जीवन की यात्रा को सुंदर और संपूर्ण बनाता है। दोनों एक-दूसरे के अंग होते हैं। किसी एक के बिना दूसरा पूरी तरह से पूरा नहीं हो सकता। वहीं अब उत्तर प्रदेश के आगरा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक पत्नी ने अपने पति से शादी के महज 40 दिनों के अंदर ही तलाक की मांग कर दी है। 

यह भी पढ़ें-Supreme Court : बुलडोजर एक्शन पर SC की रोक, कहा- बिना इजाजत न करें तोड़फोड़

40 दिन में सिर्फ 6 दिन ही नहाया
दरअसल, यह मामला आगरा उत्तर प्रदेश का है, जहां एक पत्नी ने अपने पति को शादी के महज 40 दिनों के बाद ही अपने पति से तलाक की मांग कर दी। मिली जानकारी के अनुसार महिला अपने पति के गंदी आदतों से परेशान हो चुकी थी। महिला ने अपने पति को सुधारने की पूरी कोशिश की, लेकिन जब वह इस काम में असफल रही तो उसने यह बड़ा कदम उठाने का फैसला लिया। एक के रिपोर्ट के   मुताबिक, जब महिला शादी के बाद अपने पति के घर आई तो उसे पता चला कि उसका पति रोज स्नान नहीं करता। बल्कि पूरे सप्ताह में वह एक दिन गंगा जल से नहाता है। जिसके बाद महिला ने अपने पति को समझाने और सुधारने की पूरी कोशिश की। पर जब वह अपने काम मे असफल रही तो उसने यह फैसला किया कि अब वह अपने पति के साथ और ज्यादा दिन नहीं गुजार सकती। फिर उसने अपने पति से तलाक देने की मांग कर दी है। महिला ने यह बताया कि अभी हमारे शादी के 40 दिन हुए है, जिसमें मेरे पति ने कुल 6 दिन स्नान किए है। 

यह भी पढ़ें- घर में घुसकर नाबालिग बच्ची से किया बलात्कार, पुलिस ने जारी किया आरोपी का स्केच

पति ने सफाई रखने की आदत को अपनाने...
वहीं अब इस मामले में महिला के परिजनों ने हाल ही में दहेज उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई है और तलाक की मांग की है। महिला ने अपने पति का घर छोड़कर अपने माता-पिता के साथ चली गई है।जब पति ने जब देखा कि मामला नियंत्रण से बाहर जा रहा है, तो उसने नहाने और सफाई रखने की आदत को अपनाने की कोशिश की। हालांकि, इस सुधार के बावजूद, महिला ने तलाक का फैसला पहले ही ले लिया था और वह पति के साथ वापस रहने के लिए तैयार नहीं थी।

यह भी पढ़ें- आज नीलाम किए जाएंगे PM मोदी के तोहफे, 600 रुपए से लेकर 8 लाख तक होगी कीमत

काउंसलिंग की प्रक्रिया
अब इस मामले में पति और पत्नी की काउंसलिंग की जा रही है, ताकि दोनों के रिश्ते को टूटने से बचाया जा सके। इसके बावजूद, यह माना जा रहा है कि महिला अपने पति के व्यवहार से बेहद नाराज है और अब वह किसी भी कीमत पर उसके साथ रहने के लिए तैयार नहीं है। यह मामला दिखाता है कि व्यक्तिगत आदतें और स्वच्छता के मुद्दे भी रिश्तों पर गहरा प्रभाव डाल सकते हैं, और काउंसलिंग जैसी प्रक्रिया भी कई बार मददगार साबित नहीं होती है जब एक व्यक्ति अपने निर्णय पर अडिग होता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Utsav Singh

Related News