पति नहीं कर पाया अपनी पत्नि को प्रेग्नेंट, ससुर और रिश्तेदारों ने बच्चे के लिए बहू के साथ किया बार-बार... सुनकर कांप जाएगी रूह
punjabkesari.in Tuesday, Aug 12, 2025 - 09:17 PM (IST)

नेशनल डेस्कः गुजरात के वडोदरा में एक 40 वर्षीय महिला ने अपने ससुर और ननद के पति पर बार-बार बलात्कार करने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसके पति में शुक्राणुओं की कमी के कारण वह गर्भवती नहीं हो पा रही थी, जिसके बाद ससुराल वालों ने उसे गर्भवती करने के नाम पर यह जघन्य अपराध किया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ससुर, ननद के पति और महिला के पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
क्या है पूरा मामला?
महिला ने बताया कि उसकी शादी फरवरी 2024 में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ससुराल वालों ने उस पर दबाव डालना शुरू कर दिया कि वह गर्भवती क्यों नहीं हो रही। इसके बाद मेडिकल जांच में पता चला कि उसके पति के शुक्राणुओं की संख्या बेहद कम है, जिससे प्राकृतिक रूप से गर्भधारण संभव नहीं था। डॉक्टरों की सलाह पर उसने आईवीएफ (IVF) ट्रीटमेंट करवाया, लेकिन वह भी सफल नहीं हुआ। जब महिला ने आगे इलाज कराने से मना कर दिया और बच्चा गोद लेने की बात कही, तो ससुराल वालों ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया।
ससुर और ननद के पति ने किया बलात्कार
महिला ने पुलिस को बताया कि जुलाई 2024 में उसके ससुर ने उसके साथ जबरदस्ती की। जब उसने मदद के लिए चिल्लाया, तो ससुर ने उसे थप्पड़ मारकर चुप करा दिया। इस घटना के बाद जब उसने अपने पति को बताया, तो उसने न केवल इसकी अनदेखी की, बल्कि महिला को धमकी देते हुए कहा कि अगर उसने यह बात किसी को बताई, तो वह उसकी निजी तस्वीरें सार्वजनिक कर देगा। महिला ने आरोप लगाया कि उसके ससुर ने कई बार उसके साथ बलात्कार किया, लेकिन वह गर्भवती नहीं हुई।
इसके बाद दिसंबर 2024 में उसकी ननद के पति ने भी उसके साथ जबरदस्ती की और कई बार यह कुकृत्य दोहराया। महिला जून 2025 में गर्भवती हुई, लेकिन जुलाई में उसका गर्भपात हो गया। इसके बाद उसने हिम्मत जुटाकर पुलिस के सामने यह मामला उजागर किया।
पुलिस ने दर्ज की FIR
नवपुरा पुलिस ने महिला की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता (IPC) की धाराओं के तहत ससुर, ननद के पति और महिला के पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।